1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. बंगाल चुनाव 2021: शुभेंदु अधिकारी नामांकन के लिए पहुंचे, नंदीग्राम में ममता बनर्जी को दे रहे हैं सीधी टक्कर

बंगाल चुनाव 2021: शुभेंदु अधिकारी नामांकन के लिए पहुंचे, नंदीग्राम में ममता बनर्जी को दे रहे हैं सीधी टक्कर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2021 10:21 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 12:48 pm IST

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम से आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी नामांकन दाखिल करेंगे। शुभेंदु अधिकारी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे।

नंदीग्राम से BJP नेता शुभेंदु अधिकारी भरेंगे नामांकन, ममता बनर्जी को दे रहे हैं सीधी टक्कर- India TV Hindi
नंदीग्राम से BJP नेता शुभेंदु अधिकारी भरेंगे नामांकन, ममता बनर्जी को दे रहे हैं सीधी टक्कर Image Source : ANI

West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021: पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम से आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी नामांकन के लिए पहुंचे हैं। शुभेंदु अधिकारी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे। नामांकन भरने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने जानकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि, नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला उनके पूर्व करीबी सहयोगी और अब प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से है। 10 मार्च को नंदीग्राम सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशी ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया था। नंदीग्राम सीट पर पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 काफी दिलचस्प होता जा रहा है। 

शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है नंदीग्राम, 2016 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

नंदीग्राम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है, जो 2016 में इस सीट से चुने गए थे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बने थे। अधिकारी पिछले साल दिसंबर में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए थे। शुभेंदु अधिकारी आज बीजेपी के प्रत्याशी हैं और ममता को हराने का दम भर रहे हैं। विद्रोही तृणमूल नेता ने पहले दावा किया था कि वह बनर्जी को 50,000 से अधिक वोटों से हराएंगे। गौरतलब है कि इसी नंदीग्राम में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घायल हुई थीं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। ममता ने पहले बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया, जिसे बीजेपी ने नाटक करार दिया है।

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले नंदीग्राम में हवन किया। साथ ही पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले शुक्रवार को सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024