1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए BJP के प्रचारकों की लिस्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें स्थान पर

मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए BJP के प्रचारकों की लिस्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम 10वें स्थान पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 01:39 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 01:39 pm IST

मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है।

Jyotiraditya Scindia - India TV Hindi
Jyotiraditya Scindia  Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है। इसी साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सिंधिया को इस लिस्ट में 10वें स्थान पर रखा गया है। बता दें कि भाजपा ने मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सभी 28 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। मंगलवार रात जारी सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए सभी 25 पूर्व विधायकों को टिकट मिला है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिवराज सिंह चौाहान, विनय सहस्रबुद्धे, नरेंद्र सिंह तोमर का नाम शामिल है। इसके अलावा इंदौर से कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा सिंधिया, जयभान सिंह पवैया, उमा शंकर गुप्ता का नाम भी शामिल है। 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

BJP List of Star Campaigner for MP by elections Jyotiraditya Scindia on 10th Place 
Image Source : BJPBJP List of Star Campaigner for MP by elections Jyotiraditya Scindia on 10th Place 

जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में जाने से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।

प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा का विधायक है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इन 28 सीटों में से 18 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी 28 में से 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अभी जौरा, आगर मालवा और ब्यावरा सीट पर अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024