1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. विधानसभा चुनाव: गृह जिले में तैनात अधिकारियों का होगा ट्रांसफर, UP-पंजाब समेत पांचों राज्यों के लिए आयोग का निर्देश

विधानसभा चुनाव: गृह जिले में तैनात अधिकारियों का होगा ट्रांसफर, UP-पंजाब समेत पांचों राज्यों के लिए आयोग का निर्देश

 Published : Oct 14, 2021 05:57 pm IST,  Updated : Oct 14, 2021 06:14 pm IST

विधानसभा चुनाव से पहले पांचों राज्यों में पिछले तीन साल से एक ही जगह में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं

विधानसभा चुनाव: गृह जिले में तैनात अधिकारियों का होगा ट्रांसफर, UP-पंजाब समेत पांचों राज्यों के लिए - India TV Hindi
विधानसभा चुनाव: गृह जिले में तैनात अधिकारियों का होगा ट्रांसफर, UP-पंजाब समेत पांचों राज्यों के लिए आयोग का निर्देश Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। 5 राज्यों के चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। आयोग ने चुनाव से पहले गृह जिले में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले पांचों राज्यों में पिछले तीन साल से एक ही जगह में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024