1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Iglas Assembly Results: इगलास सीट से भाजपा के राज कुमार सहयोगी जीते

Iglas Assembly Results: इगलास सीट से भाजपा के राज कुमार सहयोगी जीते

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:47 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 05:21 pm IST

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में इगलास सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने भारी मतों से जीत प्राप्त की थी, राजवीर दिलेर को 1.28 लाख वोट मिले थे

Iglas Assembly Results- India TV Hindi
Iglas Assembly Results Image Source : INDIA TV

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इगलास विधानसभा सीट पर के उप चुनाव में वोटों की गिनती शुरू होने जा रही है, भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इगलास सीट से राजकुमार सहयोगी को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि बहुजन समाज पार्टी ने अभय कुमार को चुनाव लड़ाया है। वहीं कांग्रेस ने उमेश कुमार और राष्ट्रीय लोकदल ने मुकेश कुमार पर दांव खेला है।

उत्तर प्रदेश की इगलास सीट से भाजपा के राज कुमार सहयोगी ने 75,472 मतों के साथ विजयी रहे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार को 49,713 वोटों ही मिले और वो हार गए। 

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में इगलास सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने भारी मतों से जीत प्राप्त की थी, राजवीर दिलेर को 1.28 लाख वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के राजेंद्र कुमार को 53032 वोट प्राप्त हुए थे। लोकदल प्रत्याशी सुलेखा सिंह को 28038 और कांग्रेस प्रत्याशी गुरुविंदर सिंह को 20770 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024