लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों सबसे बड़े कार्यक्रम India TV के 'चुनाव मंच' में बुधवार को सूबे की राजनीति के सबसे बड़े दिग्गज नजर आए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। 'चुनाव मंच' कार्यक्रम की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी बात रखी और सवालों का जवाब दिया। अखिलेश के बाद जमीएत उलेमा हिंद के महमूद मदनी ने सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी। अखिलेश और मदनी के बाद बीजेपी के पंकज सिंह और सपा के अरविंद गोप के बीच यूपी की राजनीति पर जमकर बहस हुई। इसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सवालों के जवाब दिए।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा, समाजवादी पार्टी के नेता हफीज़ गांधी और कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल सिंह यादव ने 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीतियों के बारे में बात की। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्र ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि बसपा को ब्राह्मण-दलित गठजोड़ के बूते सत्ता में आने की उम्मीद क्यों है। मिश्र के बाद AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर खुलकर बात की और बीजेपी के साथ-साथ सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
चुनाव मंच में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने का समय भी नहीं बचा है, सभी जानना चाहते हैं कि राज्य की राजनीति में इस समय किसका पलड़ा भारी चल रहा है? क्या योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी? या अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की साइकिल सबसे आगे होगी? या फिर मायावती की बहुजन समाज पार्टी का हाथी सबके ऊपर भारी पड़ेगा? उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस तरह के तमाम सवालों का जवाब खोज रही है और इसी तरह के सवाल इंडिया टीवी पर उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं से पूछे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावों को लेकर इंडिया टीवी पर Chunav Manch कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से हुई थी।