1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Lucknow Cantt Assembly Results: लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चन्द्र तिवारी विजयी

Lucknow Cantt Assembly Results: लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चन्द्र तिवारी विजयी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 06:47 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 04:25 pm IST

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान 175 लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रीता बहूगुणा जोशी की जीत हुई थी, उन्हें 95402 वोट मिले थे

Lucknow Cantt Assembly Results Live Updates- India TV Hindi
Lucknow Cantt Assembly Results Live Updates Image Source : INDIA TV

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 175 लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी नेता रीता बहुगुणा जोशी के त्यागपत्र से खाली हुई थी, रीता बहुगुणा जोशी अब सांसद बन चुकी हैं। यह सीट इसलिए भी रोचक है क्योंकि समाजवादी पार्टी ने इस बार इस सीट से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट नही दिया है बल्कि उनकी जगह आशीष चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सुरेश चंद्र तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चन्द्र तिवारी 56,612 वोटों के साथ विजयी रहे। जबकि समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी 21,234 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इस तरह सुरेश ने लगभग 35 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। 

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान 175 लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रीता बहूगुणा जोशी की जीत हुई थी, उन्हें 95402 वोट मिले थे, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी अपर्णा यादव को 61606 मत प्राप्त हुए थे।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चन्द्र तिवारी 28,014 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी 10,779 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024