भोपाल: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना का काम 19 जिला मुख्यालयों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण के लिए तय की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना की जा रही है। उपचुनाव के परिणामों से शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों का भविष्य भी तय होगा। ये मंत्री हैं-इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल सिंह, डॉ.प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया। उपचुनाव के दौरान गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट ने इस्तीफा दे दिया था। चुनाव आयोग ने मतगणना से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतों की गणना डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुई। इसके आधा घंटे बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों को गिनना शुरू किया गया।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Madhya Pradesh By Election Result 2020: भाजपा-19 कांग्रेस-8, बीएसपी-1 सीट पर आगे
Madhya Pradesh By Election Result 2020: भाजपा-19 कांग्रेस-8, बीएसपी-1 सीट पर आगे
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना का काम 19 जिला मुख्यालयों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण के लिए तय की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना की जा रही है।
Madhya Pradesh By Election Result 2020
-
4:48 PM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: बीजेपी 11 आगे, 9 सीट पर जीत, कांग्रेस 7 आगे, बीएसपी 1 सीट पर आगे
-
3:29 PM (IST) Nov 10, 2020
राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट पर 20वें राउंड की वोटों की गिनती के बाद भाजपा के नारायणसिंह पंवार को 68073 वोट मिले है जबकि कांग्रेस के रामचंद्र दांगी 72970 वोट मिले हैं।ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी 4897 मतों से आगे चल रहे हैं।
-
2:36 PM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की, 19 सीटों पर आगे, कांग्रेस-7 सीटों पर आगे, बीएसपी-1 सीट पर आगे
-
1:38 PM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों पर तथा बसपा एक सीट पर आगे हैं। प्रदेश के तीन मंत्री एदल सिंह कंषाना (सुमावली), गिर्राज दंडोतिया (दिमनी) और ओपीएस भदौरिया (मेहगांव) अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं। मुरैना से बसपा के उम्मीदवार राम प्रकाश राजौरिया 3,029 मतों से आगे हैं। अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सुमावली, दिमनी, अंबाह, गोहद, करैरा और ब्यावरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-
12:57 PM (IST) Nov 10, 2020
-
12:34 PM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: उपचुनावों में 18 सीटों पर भाजपा की बढ़त के बाद जश्न का माहौल
-
12:07 PM (IST) Nov 10, 2020
Madhya Pradesh By Election Result 2020: भाजपा-18 कांग्रेस-9, बीएसपी-1 सीट पर आगे
-
11:42 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: मन्दसौर के सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी आगे
-
11:42 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: धार के बदनावर भाजपा के राजवर्धन सिंह आगे
-
11:42 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: आगर मालवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
-
11:42 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020:सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट आगे
-
10:22 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: सांची सीट पर बीजेपी के डॉ. प्रभुराम चौधरी आगे
-
9:47 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: मुंगावली से भाजपा के बृजेन्द्र यादव आगे
-
9:47 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: मान्धाता से भाजपा के नारायण पटेल से आगे
-
9:47 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: सांची से भाजपा के प्रभुराम आगे
-
9:46 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: सुवासरा से भाजपा के हरदीप सिंग डंग आगे
-
9:46 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे
-
9:46 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: ग्वालियर ईस्ट से भाजपा के मुन्नालाल गोयल आगे
-
9:46 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: बड़ा मलहरा से भाजपा के प्रदुम्न सिंह लोधी आगे
-
9:46 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: बमौरी से भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे
-
9:45 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: सुर्खी से भाजपा के गोविंद राजपूत आगे
-
9:45 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: अनूपपुर से भाजपा के बिसाहूलाल से आगे
-
9:45 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: ग्वालियर से भाजपा के प्रदुम्न सिंह तोमर आगे
-
9:45 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे
-
9:42 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश उप चुनाव परिणाम 2020: 28 सीटों के रूझान आए, भाजपा-18 कांग्रेस-8, बीएसपी-2 सीटों पर आगे
-
9:40 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: 28 सीटों में से 27 सीटों के रूझान आए, भाजपा-17 सीटों पर आगे, कांग्रेस-8, बीएसपी-2 सीटों पर आगे
-
9:35 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: शुरुआती रूझानों में बीजेपी पांच सीटों पर आगे चल रही है
-
9:08 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल आगे।
-
9:08 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020:धार जिले की बदनावर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे
-
9:08 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: सागर जिले की सुरखी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत आगे
-
9:07 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020:ग्वालियर ईस्ट से भाजपा के मुन्ना लाल गोयल आगे
-
9:07 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: ग्वालियर से भाजपा के प्रद्युम्न सिंह तोमर आगे
-
9:07 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020:डबरा से भाजपा की इमारती देवी आगे
-
9:07 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020:ग्वालियर की तीनों सीट पर भाजपा आगे
-
9:07 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: सागर जिले की सुरखी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत आगे
-
9:00 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: नेपानगर से भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर आगे
-
9:00 AM (IST) Nov 10, 2020
सुवासरा से भाजपा के हरदीप सिंह डंग 1318 वोट से आगे
-
9:00 AM (IST) Nov 10, 2020
इंदौर की सांवेर सीट से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट करीब 2 हजार मतों से आगे
-
8:54 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश में पांच सीटों का रूझान आया, 4 सीटों पर बीजेपी आगे
-
8:01 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: मतगणना का काम शुरू
-
7:57 AM (IST) Nov 10, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020 : थोड़ी देर में शूरू होगी मतगणना
-
8:12 PM (IST) Nov 09, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: कोरोना संकटकाल की वजह से चुनाव आयोग ने पहली बार 80 साल से अधिक आयु, निशक्तजन, कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से मताधिकार के उपयोग की सुविधा दी थी।
-
8:12 PM (IST) Nov 09, 2020
Madhya Pradesh chunav parinam 2020: मध्य प्रदेश में सत्ता का भविष्य तय करने वाले 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे।
-
8:11 PM (IST) Nov 09, 2020
मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2020: प्रदेश में पहली बार एक साथ 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव हो रहे हैं।
-
8:11 PM (IST) Nov 09, 2020
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020: उपचुनाव के परिणामों से शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों का भविष्य भी तय होगा।