1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'Metro Man' ई श्रीधरन भाजपा में होंगे शामिल, केरल विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे पार्टी ज्वाइन

'Metro Man' ई श्रीधरन भाजपा में होंगे शामिल, केरल विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे पार्टी ज्वाइन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 12:15 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 12:35 pm IST

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 21 फरवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन केरल में जिस विजय यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं उस विजय यात्रा के दौरान ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होंगे

मेट्रो मैन ई श्रीधरन...- India TV Hindi
मेट्रो मैन ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं Image Source : INDIA TV

कोच्चि। केरल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। देश में 'मेट्रो मैन' से पहचाने जाने वाले ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने इसकी घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 21 फरवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन केरल में जिस विजय यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं उस विजय यात्रा के दौरान ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होंगे। 

ई श्रीधरन 1995 से लेकर 2012 तक दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं और दिल्ली मेट्रो की सफलता का श्रेय उन्हीं को जाता है। सार्वजनिक परिवहन में उनके योगदान के लिए 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण और 2001 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे माता वैष्णो देवी तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य भी हैं वे अपने जीवन की सफलता का श्रेय श्रीमद भगवत गीता के सिद्धांतों को देते हैं।

देश की पहली मेट्रो कोलकाता मेट्रो जब 1970 बनने जा रही थी तो उस प्रोजेक्ट की प्लानिंग और डिजाइन का पूरा जिम्मा उन्हें ही सौंपा गया था, उस समय ई श्रीधरन कोलकाता मेट्रो में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे। दिल्ली और कोलकाता मेट्रो के अलावा कोच्चि, लखनऊ और जयपुर में मेट्रो सेवा विकसित करने में भी ई श्रीधरन ने योगदान दिया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024