1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अबतक 23 रैलियां की

भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अबतक 23 रैलियां की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2021 06:36 pm IST,  Updated : Apr 03, 2021 06:36 pm IST

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं।

भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अबतक 23 रैलियां की - India TV Hindi
भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अबतक 23 रैलियां की  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं। इनमें शनिवार का दिन भी शामिल है। भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने और असम में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है और ये दोनों ही राज्य मोदी के प्रचार अभियान के केंद्र में हैं। उन्होंने केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी रैलियां संबोधित की हैं। प्रधानमंत्री ने दो दिनों के लिए बांग्लादेश की यात्रा की थी और वहां कई कायक्रमों में हिस्सा लिया था। 

बनर्जी ने यह कहते हुए मोदी की आलोचना की थी कि पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर ये कार्यक्रम किये गये। हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने के साथ साथ मोदी देश में कोरोना वायरस एवं टीकाकरण की की स्थिति पर भी नजर बनाये हुए हैं।

पुडुचेरी और तीन राज्यों में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न हो जाएगा जबकि पश्चिम बंगाल में उसके बाद भी कई चरण में मतदान होगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों एवं सप्ताहों में मोदी द्वारा कई और जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है क्योंकि भाजपा वहां सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल के बाद भी पांच और चरणों में मतदान होगा। यहां अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इन सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में मतों की गणना दो मई को होगी।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024