1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. प्रियंका वाड्रा जी आज फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही है, BJP ने कसा तंज

प्रियंका वाड्रा जी आज फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही है, BJP ने कसा तंज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Sep 09, 2021 04:03 pm IST

अपने ट्वीट संदेश में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "प्रियंका वाड्रा जी आज फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही है।" इस बीच प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे के लिए लखनऊ पहुंच गई हैं।

प्रियंका वाड्रा जी आज फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही है, BJP ने कसा तंज- India TV Hindi
प्रियंका वाड्रा जी आज फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही है, BJP ने कसा तंज Image Source : PTI

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश यात्रा को पिकनिक बताया है। अपने ट्वीट संदेश में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "प्रियंका वाड्रा जी आज फिर से पिकनिक मनाने के लिए लखनऊ पधार रही है।" इस बीच प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश दौरे के लिए लखनऊ पहुंच गई हैं। 

अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान प्रियंका गांधी शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ में पार्टी की बैठकों में भाग लेंगी और रविवार को रायबरेली जाएंगी तथा उसके बाद अमेठी का दौरा करेंगी। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी गांवों में घूमकर लोगों से मुलाकात करेंगी और साथ में पार्टी की स्थानीय स्तर की बैठकों में भी भाग लेंगी। 

लखनऊ दौरे पर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच रही हैं और इस दौरान वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका आज लखनऊ पहुंचकर कौल हाउस में विश्राम करेंगी और उनका दौरा औपचारिक रूप से शुक्रवार 10 सितंबर से शुरू होगा। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रियंका पार्टी के आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी और सलाहकार समिति तथा चुनाव कमेटी के साथ बैठकें करेंगी। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा। 

कुमार ने बताया कि प्रियंका 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी। साथ ही नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी। वह आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति भी तय करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाअभियान के पहले चरण पर भी चर्चा करेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024