1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, बीजेपी पर साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2021 11:58 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 01:14 pm IST

मंदिर में पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था ​कि कर्जा माफ करेंगे और किया।

Rahul gandhi visits kamakhya temple in assam attacks bjp राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, - India TV Hindi
राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, बीजेपी पर साधा निशाना Image Source : TWITTER.COM/RAHULGANDHI

कामख्या. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज असम में है। राहुल गांधी ने आज असम के कामख्या मंदिर में पूजा अर्जना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। मंदिर में पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था ​कि कर्जा माफ करेंगे और किया। राहुल गांधी ने कल भी असम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि असम की जनता समझ गई है कि ‘जुमलों’ और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आंसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया? जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गई है।" आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान कल एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिलचर, हफलॉन्ग और बोकाजन में होने वाली रैलियां नहीं कर पाए। उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर अपने सभी ‘‘पांच वादे’’ पूरा करेगी। कांग्रेस ने वादा किया है कि वह विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को असम में लागू नहीं करेगी, पांच लाख युवकों को रोजगार मुहैया कराएगी, सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी, प्रत्येक गृहणी को 2,000 रुपये की मासिक सहायता देगी और साथ ही चाय बागान कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाएगी। राज्य में दूसरे चरण में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा और छह अप्रैल को अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024