1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. TDP, कांग्रेस नेताओं के लिए ले जाए जा रहे 2.48 करोड़ रुपये जब्त

TDP, कांग्रेस नेताओं के लिए ले जाए जा रहे 2.48 करोड़ रुपये जब्त

 Reported By: PTI
 Published : Apr 04, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 06:05 pm IST

दो लोगों से यहां दो करोड़ रुपये बरामद किए गए जिन्होंने दावा किया कि धन आंध्रप्रदेश में राजामुंदरी लोकसभा क्षेत्र में तेदेपा के कुछ नेताओं को दिया जाना था। यहां संसदीय और विधानसभा चुनाव 11 अप्रैल को होने वाले हैं।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

हैदराबाद: दो लोगों से यहां दो करोड़ रुपये बरामद किए गए जिन्होंने दावा किया कि धन आंध्रप्रदेश में राजामुंदरी लोकसभा क्षेत्र में तेदेपा के कुछ नेताओं को दिया जाना था। यहां संसदीय और विधानसभा चुनाव 11 अप्रैल को होने वाले हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक कार से 48 लाख रुपये जब्त किए गए जिसके चालक ने दावा किया कि धन तेलंगाना के नलगोंडा जिले में कांग्रेस के एक नेता को दिया जाना था जहां पहले चरण में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने बताया कि विशेष पुलिस टीम हाइटेक सिटी रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े छह बजे वाहनों एवं लोगों की जांच कर रही थी। टीम ने एन. श्रीहरि और ए. पंडारी को दो करोड़ रुपये के साथ पकड़ा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि जयाभेरी प्रॉपर्टीज के धर्मा राजू और जगन मोहन राव ने उन्हें धन दिया और उसे रेलगाड़ी से राजमुंदरी तक ले जाने के निर्देश दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024