1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. सत्ता में आए तो प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन लागू करेंगे: मायावती

सत्ता में आए तो प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन लागू करेंगे: मायावती

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2019 07:47 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 07:47 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को वादा किया कि केन्द्र में सत्ता में आने पर निजी क्षेत्र में आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। मायावती ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ''एक बार गठबंधन सरकार बना ले, निजी क्षेत्र में भी आरक्षण प्रदान किया जाएगा।''

BSP Chief Mayawati- India TV Hindi
BSP Chief Mayawati Image Source : PTI

बिजनौर: बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को वादा किया कि केन्द्र में सत्ता में आने पर निजी क्षेत्र में आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। मायावती ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, ''एक बार गठबंधन सरकार बना ले, निजी क्षेत्र में भी आरक्षण प्रदान किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''हम सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य करेंगे ।'' बसपा इस बार लोकसभा चुनाव सपा और रालोद के साथ गठबंधन कर लड़ रही है। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी ने टिकट बंटवारे में मुसलमानों का विशेष ध्यान रखा है । उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे गठबंधन के उम्मीदवारों को एक मुश्त वोट दें। मायावती ने कहा कि केवल गठबंधन ही भाजपा को रोक सकता है । केवल गठबंधन ही नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बेदखल कर सकता है। अगर वोटिंग मशीनों में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई तो गठबंधन के उम्मीदवार बडे़ अंतर से जीतेंगे। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने बरसों तक 'गरीबी हटाओ' का नाटक किया है और जनता ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया है। बिजनौर में पहले चरण के तहत मतदान 11 अप्रैल को होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024