नई दिल्ली: असम सहित तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए मतदान खत्म हो गया है जबकि अभी बंगाल में पांच चरणों का चुनाव होना बाकी है। विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
वोटर टर्न आउट ऐप के मुताबिक, असम में तीसरे और आखिरी चरण की 40 विधानसभा सीटों पर शाम 7 बजे तक 82.15 प्रतिशत, केरल की 140 सीटों पर कुल 69.95 प्रतिशत, पुडुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों पर 78.03 प्रतिशत, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर कुल 65.11 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए 3 जिलों की 31 सीटों पर कुल 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। देश के 4 राज्यों में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न हो गया है जबकि अभी बंगाल में 5 चरणों का मतदान अभी बाकी है।
लाइव अपडेट
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के तीसरे चरण में 3 जिलों की 31 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक 77.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
थोड़ी देर में असम सहित तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए मतदान खत्म हो जाएगा जबकि अभी बंगाल में पांच चरणों का चुनाव होना बाकी है।
विधानसभा चुनाव में दोपहर 4:30 बजे तक का मतदान प्रतिशत-
असम- 68.31%
केरल- 58.72%
पुडुचेरी- 66.58%
तमिलनाडु- 54.10%
पश्चिम बंगाल-68.04%
अनेक सामानों की देश में मांग बढ़ी है। लेकिन पश्चिम बंगाल के उद्योगों में ताले लगते गए। इसकी वजह है - बंगाल में दशकों तक कुशासन, दीदी(ममता बनर्जी) सरकार की खराब नीति। ममता बनर्जी ने बंगाल के साथ जो किया उसका सच सामने आ चुका है: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में PM मोदी
केरल: अभिनेता और त्रिशूर से बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश गोपी ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।
केरल: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम में विधानसभा चुनाव में मतदान किया।
विधानसभा चुनाव में दोपहर 2:02 बजे तक का मतदान प्रतिशत-
असम- 53.23%
केरल- 47.39%
पुडुचेरी- 53.35%
तमिलनाडु- 40.93%
पश्चिम बंगाल-53.89%
पश्चिम बंगाल: हुगली के आरामबाग में हंगामा, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या का आरोप, बीरभूम के दुबराजपुर इलाके की घटना
असम- 12.83%
केरल- 15.33%
पुडुचेरी- 15.63%
तमिलनाडु- 7.36%
पश्चिम बंगाल-14.62%
पश्चिम बंगाल में 14.62 प्रतिशत, असम-12.83प्रतिशत, केरल-15.09 प्रतिशत, पुडुचेरी-15.63प्रतिशत, तमिलनाडु-6.17 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए आज मतदान होगा। यहां 3 जिलों की 31 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। असम में भी आज तीसरे और आखिरी चरण में 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा वहीं केरल में भी 140 सीटों पर आज एक साथ वोट डाले जाएंगे जबकि पुडुचेरी विधानसभा की सभी 30 सीटों पर भी मतदान होगा।
देश के पांच राज्यों में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांच राज्यों में मतदान होगा। जिन राज्यों में आज वोट डाले जाएंगे उनमें तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल है।
संपादक की पसंद