1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Hingalganj Vidhan Sabha Chunav Results: हिंगलगंज सीट से बीजेपी के निमाई दास को हराकर टीएमसी के देवेस मंडल जीते

Hingalganj Vidhan Sabha Chunav Results: हिंगलगंज सीट से बीजेपी के निमाई दास को हराकर टीएमसी के देवेस मंडल जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 10:05 am IST,  Updated : May 02, 2021 08:58 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों की रिजल्ट सामने आ गया है। हिंगलगंज सीट पर टीएमसी नेता देवेस मंडल ने जीत दर्ज की है।

West Bengal Election Result: हिंगलगंज में बीजेपी के निमाई दास आगे या टीएमसी के देवेस मंडल? जानिए पल-- India TV Hindi
West Bengal Election Result: हिंगलगंज में बीजेपी के निमाई दास आगे या टीएमसी के देवेस मंडल? जानिए पल-पल का अपडेट Image Source : INDIA TV

Hingalganj Uttar Seat Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज वोटों का रिजल्ट आ गया है। हिंगलगंज सीट पर  टीएमसी के देबेस मंडल ने 24916 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के निमाई दास को हरा दिया है।

टीएमसी के देबेस मंडल को कुल 103666 वोट मिलें। वहीं भारतीय जनता पार्टी के निमाई दास को  78962 वोट मिलें।

वर्ष के 2016 विधानसभा चुनाव में हिंगलगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के देबेस मंडल ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 94753 वोट हासिल हुए थे। वहीं हिंगलगंज विधानसभा सीट पर दूसरे नंबर पर सीपीआई के आनंदमे मंडल रहे थे जिन्हें कुल 64449 वोट मिले थे। इस विधानसभा क्षेत्र से तीसरे नंबर पर बीजेपी के लवण्य मंडल रहे थे जबकि कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी। 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि 2011 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने तीन दशक से पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज वामदलों का सफाया कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भी दोबारा टीएमसी को बंगाल की जनता ने पूर्ण बहुमत से जिताया। वहीं 2016 के विधानसभा चुनावों में कुछ खास असर नहीं कर पाने वाली बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 में से 18 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया था। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को बीजेपी से सिर्फ चार ज्यादा यानी 22 सीट मिलीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024