1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Jadavpur Vidhan Sabha Chunav Result: जादवपुर सीट पर टीएमसी के देबब्रत मजूमदार जीते

Jadavpur Vidhan Sabha Chunav Result: जादवपुर सीट पर टीएमसी के देबब्रत मजूमदार जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 12:01 pm IST,  Updated : May 03, 2021 10:24 am IST

Jadavpur Vidhan Sabha Chunav Result: पश्चिम बंगाल की जादवपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के देबब्रत मजूमदार ने 38,869 वोटों से जीत दर्ज की है। यह सीट राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आती है। 

West Bengal Election Result: जादवपुर...- India TV Hindi
West Bengal Election Result: जादवपुर सीट पर बीजेपी और टीएमसी में कौन आगे? पहला रुझान आया Image Source : INDIA TV

Jadavpur Vidhan Sabha Chunav Result: पश्चिम बंगाल की जादवपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के देबब्रत मजूमदार ने 38,869 वोटों से जीत दर्ज की है। यह सीट राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आती है। जादवपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के देबब्रत मजूमदार, भारतीय जनता पार्टी की रिंकू नस्कर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के डॉ. सुजन चक्रवर्ती और आठ अन्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने थे।

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान जादवपुर सीट पर माकपा के सुजन चक्रवर्ती को उतारा था। वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का इस सीट से हारना एक अपवाद था। उसके बाद वर्ष 2016 में माकपा ने दोबारा इस पर कब्जा कर लिया था।  2016 में माकपा ने इस खोई हुई सीट को दोबारा हासिल कर पार्टी के वरिष्ठ नेता सूजन चक्रवर्ती ने मनीष गुप्त को हरा दिया था। इस चुनाव में भाजपा के मोहित राय को महज 6.82  प्रतिशत  वोट ही मिल सके थे।

भारतीय जनता पार्टी ने रिंकू नस्कर को जादवपुर से उतारने का फैसला किया है और उनके सामने टक्कर में हैं टीएमसी के देवब्रत मजूमदार और माकपा के सुजन चक्रवर्ती।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए 8 अलग-अलग चरणों में चुनाव संपन्न हुए। यहां की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हिंसाओं के मद्देनजर 8 चरणों में चुनाव कराया गया। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हुआ। दूसरा चरण-1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024