1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद जयराम रमेश से लेकर सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल हुए हमलावर, भाजपा ने कही ये बात

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद जयराम रमेश से लेकर सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल हुए हमलावर, भाजपा ने कही ये बात

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 13, 2023 12:46 pm IST,  Updated : May 13, 2023 12:46 pm IST

कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मिलकर भाजपा पर हमला बोला। जयराम ने कहा कि जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव का परिणाम अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गई है और प्रधानमंत्री हार गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

कर्नाटक चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मिलकर भाजपा पर हमला बोला। जयराम ने कहा कि जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव का परिणाम अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गई है और प्रधानमंत्री हार गए हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को पीएम और राज्य को उनका 'आशीर्वाद' मिलने को लेकर जनमत संग्रह बना लिया था। इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है...बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई। उन्होंने यह भी कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है।

अशोक गहलोत ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को दिया श्रेय

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को दिया है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कही ये बात

कर्नाटक चुनाव परिणामों में निर्णायक रूप से पिछड़ने के बाद भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। साथ ही लोकसभा चुनाव में इस हार का बदला लेने का दावा भी कर डाला है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024