1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अंकलव विधानसभा सीट पर होगी कड़ी टक्कर, कांग्रेस को अपनी सीट बचाने की चुनौती

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: अंकलव विधानसभा सीट पर होगी कड़ी टक्कर, कांग्रेस को अपनी सीट बचाने की चुनौती

 Published : Nov 20, 2022 11:42 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 11:42 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात में दो चरणों में मतदान होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। वहीं अंकलव विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022:- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022:  देश की राजनीति में अहम योगदान देने वाले राज्य गुजरात में राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश की हवा में राजनीति का रंग घुल चुका है। राज्य में पिछले ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर रही है। 

चुनावों के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित करके मैदान में उतार दिए हैं। राज्य में 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी और परिणामों का ऐलान हो जायेगा।

कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक को उतारा मैदान में 

अगर हम बात करें अंकलव विधानसभा सीट की तो यह प्रदेश के आनंद जिले में आती है। यहां दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। यहां से कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में अमित चावडा पर भरोसा कायम रखते हुए फिर से मैडम में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुलाबसिंह पढियार मैदान में अपनी पार्टी के लिए युद्ध लड़ेंगे। इसके अलावा राज्य में अपने पैर ज़माने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की तरफ से गजेन्द्र सिंह मैदान में हैं।  

पिछले चुनावों में क्या रहा था परिणाम 

पिछले विधानसभा चुनाव  2017 में अंकलव में सीट से  इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमीत चावडा ने भारतीय जनता पार्टी के हंसाकुवरबा जनकसिंह राज को 33629 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से कांग्रेस को 90,603 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं बीजेपी को 56,974 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024