1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी के लोकेंद्र कुमार ने अन्नी विधानसभा सीट पर दर्ज की जीत, निर्दलीय पारस राम को 6778 वोटों से हराया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: बीजेपी के लोकेंद्र कुमार ने अन्नी विधानसभा सीट पर दर्ज की जीत, निर्दलीय पारस राम को 6778 वोटों से हराया

 Written By: Sudhanshu Gaur Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 01, 2022 01:44 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:48 pm IST

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के परिणाम आज आ गए। बीजेपी के लोकेंद्र कुमार ने अन्नी विधानसभा सीट पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पारस राम को हराया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: पहाड़ों और प्रकृति की सुंदरता के लिए जाने जाने वाला हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। ह‍िमाचल प्रदेश की अन्नी विधानसभा सीट चुनाव 2022 की वोटों की काउंटिंग खत्म हुई। अन्नी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नए चेहरे और उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार का जादू चल गया है उन्होंने 6778 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पारस राम को हराया है।

विधानसभा चुनाव 2022 जानिए कौन हैं मुख्य प्रत्याशी 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की अन्नी विधानसभा सीट से इस बार भारतीय जनता पार्टी ने लोकेन्द्र कुमार पर भरोसा जताया था। इस बार वो अन्नी सीट से पार्टी का झंडा लेकर मैदान में उतरे थे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से बंसी लाल कौशल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद हिमाचल में भी अपनी पैठ बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी की तरफ से इन्दर पाल मैदान में उतरे थे।  

2017 विधानसभा चुनावों में यह रहा था परिणाम 

वहीं अगर बात करें 2017 के विधानसभा चुनावों की तो अन्नी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी विजयी हासिल की थी। बीजेपी के उम्मीदवार किशोरी लाल ने 30559 वोट पाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी पारस राम को पटखनी दी थी, जिन्हें इन चुनावों में 24576 मत प्राप्त हुए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024