1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब में 'आप' के CM फेस को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस को बताया फेल सरकार

पंजाब में 'आप' के CM फेस को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस को बताया फेल सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2022 09:56 am IST,  Updated : Jan 12, 2022 09:56 am IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हावी होती नजर आ रही है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर भी सरकार की आलोचना की। साथ ही कहा कि उनकी सरकार आने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

Punjab AAP CM Face- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : PTI

Highlights

  • पीएम सुरक्षा चूक पर कांग्रेस सरकार को घेरा
  • अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे हैं
  • पंजाब सरकार कानून और सुरक्षा को लेकर फेल

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोर-शोर के साथ तैयारी कर रही है। पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इन दिनों चंडीगढ़ दौरे पर हैं। वहां पर केजरीवाल ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मसले को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने अपने सीएम फेस को लेकर भी खुलासा किया।

बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर कहा, "इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे, ये सि​लसिला अब बंद होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी के कांड, बम ब्लास्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है, चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है।"

AAP का पंजाब में सीएम फेस कौन होगा?

हालांकि, अभी तक आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा नहीं किया है। इस पर भी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले हफ्ते तक हम अपने सीएम फेस की घोषणा कर देंगे। अब देखना है कि पंजाब में सीएम का चेहरा कौन होता है। पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ती है। हालांकि, कई नामों को लेकर चर्चा है लेकिन अभीतक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने 'आप' सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

बता दें, पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी का मानना है कि 14 फरवरी 'आप' के लिए अब तक कई बार भाग्यशाली तारीख साबित हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में 14 फरवरी को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए थे। इसलिए यह तारीख पार्टी के लिए शुभकारी माना जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कई बड़ी रैलियां की हैं जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा यहां पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024