Assembly Election Live Updates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। बुधवार को अपर्णा यादव बीजेपी के दिल्ली कार्यालय पहुंची और पार्टी की सदस्यता लीं। इससे सपा को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि अपर्णा यादव के पिता हालही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें, चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करने के बाद चुनावी रैली-सभाओं पर लगी रोक बढ़ा दी है। पहले 15 जनवरी तक रोक लगाए गए थे लेकिन शनिवार को लिए फैसले के अनुसार अब 22 जनवरी तक इसे बढ़ाया गया है। साथ ही पंजाब में भी कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
स्पेशल चुनावी वीडियो यहां देखें-