Assembly Election Live Updates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने और रणनीति बनाने में लगी हैं। बुधवार को बीजेपी दिल्ली मुख्यायल में उम्मीदवारों को लेकर बैठक हुई थी। आज उत्तराखंड के उम्मीदवारों की नई लिस्ट सामने आई है। साथ ही भाजपा के सहयोगी दल भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के चन्नी एक दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं। यहां की चुनावी खबरों से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election Live Updates: सीएम योगी वर्चुअल में बोले- नगर निकायों को काफी सारे अधिकार दिए गए
Assembly Election Live Updates: सीएम योगी वर्चुअल में बोले- नगर निकायों को काफी सारे अधिकार दिए गए
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां चुनावी प्रचार प्रसार में जुटी है। साथ ही उम्मीदवारों के नाम भी सामने आते जा रहे हैं। साथ ही राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए जमकर घोषणाएं कर रहे हैं।
Assembly Election Live Updates:
-
9:15 PM (IST) Jan 20, 2022
गोवा में भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी: प्रमोद सावंत
भाजपा की केंद्रीय समिति ने आज 40 में से 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मुझे एक बार फिर से सांकेलिम से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता मुझे एक बार फिर से चुनकर भेजेगी। गोवा में भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
-
9:11 PM (IST) Jan 20, 2022
गोवा चुनाव 2022: कांग्रेस ने 5 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी ने 5 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
-
7:10 PM (IST) Jan 20, 2022
गाजियाबाद लोनी विधानसभा सीट: BJP विधायक को पार्टी के ही नेत्री ने चुनौती दी
गाजियाबाद- लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक को पार्टी के ही नेत्री ने चुनौती दी है। नंदकिशोर गुर्जर को दुबारा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज लोनी की नगर पालिका अध्यक्षा रंजिता धामा ने भाजपा की सदस्य से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतर गयी है। लोनी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे नामांकन किया है। एक तरफ बाहुबली नेता पूर्व विधायक ओर गठबंधन के उम्मीदवार तो दूसरी तरफ पार्टी की नेत्री रंजिता धामा के चुनाव में उतरने के बाद नंदकिशोर गुर्जर के लिए अब चुनावी नईया को पार लगाना आसान नही होगा । (गाजियाबाद से रिपोर्टर- संजय शाह)
-
5:44 PM (IST) Jan 20, 2022
जिन प्रत्याशियों को टिकट मिला है मैं उन्हें बधाई देता हूं: पुष्कर सिंह धामी
केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास जितने नाम गए थे उनमें से 59 लोगों के नाम घोषित किए गए हैं। जिन प्रत्याशियों को टिकट मिला है मैं उन्हें बधाई देता हूं: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
-
4:48 PM (IST) Jan 20, 2022
नगर पालिका और नगर पंचायतों की संख्या बढ़ाई गई- योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकायों को काफी सारे अधिकार दिए गए। नगर पालिका और नगर पंचायतों की संख्या बढ़ाई गई।
-
2:54 PM (IST) Jan 20, 2022
निर्भया गैंगरेप केस लड़ने वाली वकील बसपा में शामिल
निर्भया गैंगरेप केस लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा ने बसपा जॉइन किया है। आज सीमा ने बहुजन समाज पार्टी जॉइन कर लिया है। बता दें, सीमा रेप पीड़िताओं के लिए आवाज उठाती रहती हैं। बता दें, सीमा कुशवाहा 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस की वकालत की है।
-
2:50 PM (IST) Jan 20, 2022
कांग्रेस को लगता है कि उन्हें अपनी ताकत से पूर्ण बहुमत मिलेगा- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने पणजी गोवा में कहा कि, कांग्रेस तैयार नहीं है। कांग्रेस को लगता है कि उन्हें अपनी ताकत से पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्हें आत्मविश्वास है। मुझे पता नहीं कि उन्हें इतना आत्मविश्वास कहां से आता है। शिवसेना और NCP ने गठबंधन किया है और हम गोवा में चुनाव लड़ेंगे।
-
2:41 PM (IST) Jan 20, 2022
'बुंदेलखंड में 2017 का इतिहास दुहराएंगे, विपक्ष का खाता भी नहीं खुलेगा'
IANS की जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार बुंदेलखंड में रोचक मुकाबला होने के आसार बन रहे है, यहां भाजपा के सामने वर्ष 2017 के नतीजों को दोहराने की चुनौती है तो विपक्ष के लिए खाता खोलने का सवाल बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में सात जिले झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट आते है। यहां कुल 19 विधानसभा क्षेत्र है। वर्ष 2017 के विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर भगवा फहराया था और विपक्ष का खाता भी नहीं खुला था।
-
2:37 PM (IST) Jan 20, 2022
उत्पल पर्रिकर को पार्टी का प्रस्ताव मान लेना चाहिए- दवेंद्र फडणवीस
गोवा के भाजपा चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवगंत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के परिवार को भाजपा का परिवार बताते हुए कहा कि पार्टी में पर्रिकर परिवार को हमेशा सम्मान मिला है और उनके बेटे उत्पल पर्रिकर को पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए।
-
2:28 PM (IST) Jan 20, 2022
भाजपा उत्तराखंड ने जारी की पहली लिस्ट
भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव।
-
2:26 PM (IST) Jan 20, 2022
Goa: दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे को AAP ने ऑफर किया टिकट
दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट ऑफर किया है। इस पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी यूज करो और फेंको की पद्धति पर काम करती है। मगर मैं मनोहर पर्रिकर की इज्जत करता हूं इसलिए उनके बेटे को हम टिकट देंगे।
-
2:21 PM (IST) Jan 20, 2022
उत्तराखंड: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस चुनाव समिति कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेगी।
-
1:46 PM (IST) Jan 20, 2022
AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज आम आदमी पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक विशेष रवि संबोधित कर रहे हैं।
-
1:42 PM (IST) Jan 20, 2022
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी- अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आज कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा। यह समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।
-
1:39 PM (IST) Jan 20, 2022
दुर्गेश लाल की घर वापसी, फिर बीजेपी में शामिल
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नेता दुर्गेश लाल को अपने पाले में कर लिया है। सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय में दुर्गेश ने साथियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दुर्गेश लाल वर्ष 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से भाजपा से बागी होकर रवाईं जन एकता मंच के सहयोग से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, तब उन्होंने 14 हजार मत पाकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। नवम्बर माह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की लेकिन 2 माह में ही उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया।
-
1:15 PM (IST) Jan 20, 2022
गोवा बीजेपी उम्मीदवारों की सूची
गोवा बीजेपी उम्मीदवारों की सूची सामने आई है। गुरुवार को जारी लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
-
1:12 PM (IST) Jan 20, 2022
गोवा: CM प्रमोद सावंत इस क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
गोवा विधानसभा चुनाव में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। आज देवेंद्र फडणवीस ने गोवा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान कांग्रेस पर हमला भी बोला।
-
1:07 PM (IST) Jan 20, 2022
यूपी: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की
कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 41 उम्मीदवारों में से 16 महिलाएं हैं। महिलाओं को दिए गए टिकटों की कुल संख्या 166 उम्मीदवारों में से 66 है, जो प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी द्वारा किए गए वादे के 40 प्रतिशत से मामूली रूप से अधिक है।
-
1:05 PM (IST) Jan 20, 2022
यूपी: बीजेपी विधायक के खिलाफ नारेबाजी
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मुनव्वर पुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की, जिससे उन्हें वहां से जाना पड़ा। सैनी बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में गांव पहुंचे थे, जब गांव वालों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद खतौली के विधायक गुस्से में अपनी कार की ओर जाते नजर आ रहे हैं। सैनी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उनके दौरे का विरोध करने वाले लोग शराब के नशे में थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी से सात चरणों में मतदान होना है।
-
12:52 PM (IST) Jan 20, 2022
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के पोस्टर का चेहरा प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो गईं। बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं। प्रियंका कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर बेहद नाराज थीं और पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगा चुकी हैं।
-
12:43 PM (IST) Jan 20, 2022
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर योगी को देंगे चुनौती
आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद गोरखपुर सदर ( 322) से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें, सीएम योगी भी गोरखपुर से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
-
12:26 PM (IST) Jan 20, 2022
पंजाब: AAP के सीएम फेस भगवंत मान का सीट कंफर्म
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को अपना सीएम फेस बनाया है। उनकी सीट को कंफर्म कर दिया गया है। भगवंत मान धूरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
-
12:20 PM (IST) Jan 20, 2022
कांग्रेस गोवा को पैसा बनाने की मशीन की तरह देखती है- फडणवीस
कांग्रेस गोवा को पैसा बनाने की मशीन की तरह देखती है। साथ ही कांग्रेस ने ही गोवा की छवि को धूमिल किया है। बता दें, साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा को बीजेपी नए रास्ते पर लाई है। बीजेपी गोवा के विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
-
12:18 PM (IST) Jan 20, 2022
गोवा में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
आज भाजपा गोवा को लेकर अपनी लिस्ट जारी करने वाली है। इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि गोवा को बीजेपी नए रास्ते पर लाई है। बीजेपी गोवा के विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
-
12:12 PM (IST) Jan 20, 2022
यूपी में सपा को फिर एक झटका!
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। प्रमोद गुप्ता भाजपा जॉइन किए हैं। प्रमोद ने बताया कि अखिलेश ने समाजवादी विचारधारा को किनारे कर दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि मुलायम से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
-
11:57 AM (IST) Jan 20, 2022
उत्तराखंड बीजेपी उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी
बीजेपी ने उत्तराखंड की पहली लिस्ट जारी की है। देखिए कौन कहां से चुनावी मैदान में उतर रहा है-
- पुष्कर सिंह धामी -खटिमा
- सुबोध उनियाल -नरेन्द्र नगर
- प्रीतम सिंह पंवार -धनौल्टी
- गणेश जोशी - मसूरी
- मदन कौशिक - हरिद्वार
- श्रीनगर -- धन सिंह रावत
- चौबट्टाखाल - सतपाल महाराज
- डीडीहाट -- बिशन सिंह चुफाल
- गदरपुर - अरविन्द पांडेय
- सितारगंज - सौरभ बहुगुणा
- हरिद्वार ग्रामीण - स्वामी यतीश्वरानंद
- पुरोला- राजकुमार
- रुद्रप्रयाग - भरत सिंह चौधरी
- बद्रीनाथ - महेंद्र भट्ट
- लालकुआं - नवीन दुम्का
- कालाढूंगी - बंशीधर भगत
- ज्वालापुर - सुरेश राठौर
- रुड़की - प्रदीप बत्रा
- रानीपुर भेल - आदेश चौहान
- खानपुर - प्रणव सिंह चैंपियन
- रामनगर - दीवान सिंह बिष्ट
- देवप्रयाग- विनोद कण्डारी
- सहसपुर- सहदेव सिंह पुण्डीर
- धर्मपुर- विनोद चमोली
- रायपुर- उमेश शर्मा काऊ
-
11:54 AM (IST) Jan 20, 2022
UP: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट की जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 41 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें, कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद दूसरी लिस्ट जारी की गई है।
-
11:28 AM (IST) Jan 20, 2022
रालोद ने बागपत की छपरौली सीट से अपने उम्मीदवार को बदला
उम्मीदवार चयन पर भारी विरोध के बाद राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को बागपत की छपरौली सीट से अपने उम्मीदवार वीरपाल राठी को हटाकर अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। नए उम्मीदवार अजय कुमार ने 2002 का चुनाव 64,000 मतों के अंतर से जीता था।
-
11:25 AM (IST) Jan 20, 2022
UP: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज हो सकती है जारी
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक में यूपी की 20 से अधिक सीटों पर सहमति बन गई है। दरअसल कांग्रेस पार्टी 125 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, अपनी पहली सूची जारी करके कर चुकी है। फिलहाल दूसरे चरण में उत्तरप्रदेश की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उन सीटों पर 20 से अधिक नामों पर बुधवार को हुई सीईसी में सहमति बन गई है।
-
11:18 AM (IST) Jan 20, 2022
चुनावी राज्यों में बेरोजगारी बढ़ी है- वरुण गांधी
वरुण गांधी ने 'युवा और बेरोजगार' शीर्षक से एक अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने लेख को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है , "विकास की तमाम बातों के बावजूद आंकड़े बताते हैं कि सभी चुनावी राज्यों में बेरोजगारी बढ़ी है। राजनीतिक लोकलुभानवाद की बजाय, हमें तत्काल रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।"
-
10:44 AM (IST) Jan 20, 2022
यूपी: कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य BJP में शामिल हो सकती हैं- सूत्र
उत्तर प्रदेश में नेताओं का दल बदलने का काम तेजी से हो रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। उनको बीजेपी कार्यालय में देखा गया है जिसके बाद अटकलें तेजी हो गईं।
-
10:13 AM (IST) Jan 20, 2022
UP: विवादित पोस्टर लगाने पर बीजेपी नेता को नोटिस
चुनाव आयोग ने बुलंदशहर शहर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए गए एक विवादास्पद पोस्टर के संबंध में भाजपा के प्रचार और विज्ञापन प्रमुख आनंद चौधरी को नोटिस दिया है। चौधरी को दो दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। पोस्टर में लिखा है, 'छोटा पैजामा कुर्ता लंबा, चाहिए शांति या फिर दंगा'।
-
8:48 AM (IST) Jan 20, 2022
पंजाब: संयुक्त समाज पार्टी और संयुक्त संघर्ष पार्टी साथ लड़ेगी चुनाव
पंजाब में संयुक्त समाज पार्टी और संयुक्त संघर्ष पार्टी ने साथ में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बुधवार को संयुक्त संघर्ष पार्टी के चीफ गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया, 'हम लोगों ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसमें SSP 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' बता दें, 117 वाली पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा।
-
8:42 AM (IST) Jan 20, 2022
पंजाब चुनाव: 91 प्रतिशत हथियारों किया गया जब्त
पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस करुणा राजू ने कहा, चुनाव को देखते हुए लाइसेंसी हथियार जमा करने के लिए कहा गया था। अभी तक 3 लाख 54 हजार 75 हथियार जमा हो चुके हैं। बता दें, राज्य में कुल 3 लाख 90 हजार 275 लाइसेंसी हथियार हैं, इस हिसाब से अभी तक 91 प्रतिशत हथियारों को जब्त किया जा चुका है। वहीं 27 ऐसे हथियारों को भी जब्त किया गया जिसका लाइसेंस भी नहीं था।
-
8:39 AM (IST) Jan 20, 2022
UP: चुनाव से पहले आजम खाने के बेटे अब्दुल्ला ने खेला इमोशनल कार्ड
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले आजम खान के बेटे ने जेल में बंद अपने पिता को लेकर इमोशनल कार्ड खेला है। अब्दुला ने कहा कि जेल में पिता की हालत देखी नहीं गई। साथ ही कई इमोशनल बातों को शेयर करते-करते रो पड़े। बता दें, अब्दुला हालही में जेल से रिहा हुए हैं और अब वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
-
8:07 AM (IST) Jan 20, 2022
AIMIM ने यूपी के लिए तीसरी लिस्ट की जारी
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें, पार्टी ने इस बार एक ब्राह्मण नेता को भी टिकट दिया है। इसको लेकर पार्टी चर्चा में है।
-
7:29 AM (IST) Jan 20, 2022
Goa: बीजेपी को झटका! एक और विधायक ने दिया इस्तीफा
भाजपा के एक अन्य विधायक विलरेड डी'सा ने बुधवार को पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विलरेड ने स्पीकर के कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैंने एक विधायक के तौर पर और भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मैं नुवेम विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।
-
7:19 AM (IST) Jan 20, 2022
बीजेपी की नई लिस्ट आज आ सकती है
बुधवार को बीजेपी दिल्ली मुख्यायल में उम्मीदवारों को लेकर बैठक हुई। इसलिए संभावना है कि आज उम्मीदवारों की नई लिस्ट सामने आए। देखना है कि इसमें किसका नाम जुड़ता है और किसका हटता है।
-
7:18 AM (IST) Jan 20, 2022
आज समाजवादी पार्टी करेगी वर्चुअल रैली
सपा ने सोशल मीडिया के जरिेए रैली करनी शुरू कर दी है। सपा के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे और शाम 4:00 बजे वर्चुअल रैली होगी। अपना दल की पल्लवी पटेल और पूर्व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक वक्ता होंगे।