1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Assembly Election Live Updates: प्रयागराज में बोले पीएम मोदी- योगी सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त किया

Assembly Election Live Updates: प्रयागराज में बोले पीएम मोदी- योगी सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Feb 24, 2022 11:17 pm IST

उत्तर प्रदेश में चार चरण का चुनाव हो चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पांचवे चरण के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

Assembly Election 2022- India TV Hindi
Assembly Election 2022 Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में चार चरण का चुनाव हो चुका है। पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार जारी है। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद ब्लास्ट को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। योगी ने कहा था कि एक आतंकवादी का पिता सपा का चुनाव प्रचार कर रहा है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा था, योगी आदित्यनाथ ने पैकर्स एंड मूवर्स को बुलाया है, 11 मार्च का टिकट भी खरीद लिया है।

Assembly Election 24 Feb

Auto Refresh
Refresh
  • 7:19 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे जनसभा

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और वाराणसी में जनसभा करेंगे।

  • 7:04 AM (IST)
    Posted by Puneet Saini

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित-

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी और प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमेठी की गौरीगंज विधानसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को देखते हुए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके बाद दूसरी जनसभा प्रयागराज जिले के फाफामऊ में दोपहर साढ़े बारह बजे होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024