भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल से भी हटा दिया गया है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मंत्री हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त किया। बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं, चुनाव के दौरान भीड़ जुटने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। दोपहर में रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन होने की सूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीसीपी नोएडा से एफआईआर दर्ज करने को कहा था।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election Live Updates: पंजाब चुनाव की तारीख बदली, 20 फरवरी को होगा मतदान
Assembly Election Live Updates: पंजाब चुनाव की तारीख बदली, 20 फरवरी को होगा मतदान
भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल से भी हटा दिया गया है।
Assembly Election
-
6:31 PM (IST) Jan 17, 2022
कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन किया
कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन किया है।
-
5:58 PM (IST) Jan 17, 2022
देहरादून के डीएम और ज़िला चुनाव अधिकारी ने दिए निर्देश
देहरादून के ज़िलाधिकारी आर राजेश कुमार/ज़िला चुनाव अधिकारी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में सभी नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और मतदान की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। ज़िलाधिकारी ने बैठक में कहा कि उन्होंने सभी सर्विलांस टीमों को आपस में समन्वय करते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान के निर्देश दिए हैं। चुनाव के दौरान शराब के भंडारण एवं परिवहन, अवैध धन, नशीले पदार्थ आदि की सूचना पर छापेमारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
-
5:57 PM (IST) Jan 17, 2022
गोरखपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में गोरखपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सिटी SP सोनम कुमार ने बताया, "हम रोज़ यह फ्लैग मार्च कर रहे हैं ताकि चुनाव से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझ सकें और लोगों को चुनाव के प्रति प्रेरित करे सकें।"
-
5:56 PM (IST) Jan 17, 2022
दिल्ली: योगी आदित्यनाथ और अर्जुन राम मेघवाल भाजपा मुख्यालय पहुंचे
दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
-
5:56 PM (IST) Jan 17, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया
चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के आगे बढ़ाए जाने पर मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मैंने चुनाव आयोग को खत लिखा था क्योंकि गुरु रविदास जयंती के लिए लोग बनारस जाएंगे जिससे लोग वोट नहीं दे पाते। चुनाव की घोषणा होने के बाद तारीखों को आगे पहले कभी नहीं बढ़ाया गया: पंजाब के मुख्यमंत्री
-
4:23 PM (IST) Jan 17, 2022
लोग परिवर्तन की लहर चाहते हैं- भूपेश बघेल
नोएडा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नोएडा व दादरी विधानसभा में किसानों की समस्या बड़ी है। अभी तक इनके मुआवज़े का प्रकरण पूरा नहीं हुआ। इन्हें इनका मालिकाना हक़ नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी सरकार बनती है तो इन्हें मालिकाना हक़ दिया जाएगा। लोग परिवर्तन की लहर चाहते हैं।
-
4:22 PM (IST) Jan 17, 2022
सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित करने के चुनाव आयोग के फ़ैसले का स्वागत किया
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि हम पंजाब विधानसभा चुनाव को स्थगित करने के चुनाव आयोग के फ़ैसले का स्वागत करते हैं। वे (फिरोजपुर ग्रामीण उम्मीदवार आशु बांगड़, जो आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं) कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
-
4:21 PM (IST) Jan 17, 2022
शहनवाज हुसैन चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत
चुनाव आयोग का अच्छा कदम है। हम उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं क्योंकि गुरु रविदास जयंती थी और लोगों की इच्छा थी कि चुनाव की तारीख आगे बढ़े। चुनाव आयोग ने सब लोगों की राय से सहमत होकर चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया है: बिहार सरकार में मंत्री शहनवाज हुसैन, दिल्ली
-
2:29 PM (IST) Jan 17, 2022
पहले 14 फरवरी को पंजाब में चुनाव होना था, लेकिन अब तारीखों को बदल दिया गया है और चुनाव 20 फरवरी को होगा।
-
2:28 PM (IST) Jan 17, 2022
गुरु रविदास की जयंती को ध्यान में रखते हुए पंजाब में चुनाव की तारीखों को बदल दिया गया है। अब पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने ये अहम फैसला लिया है।
-
1:13 PM (IST) Jan 17, 2022
छपरौली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक वीरपाल राठी को गठबंधन प्रत्याशी बनाया और बड़ौत विधानसभा सीट से जयवीर सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया: RLD
-
12:39 PM (IST) Jan 17, 2022
आप उम्मीदवार ने दिया इस्तीफा-
पंजाब के फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशु बांगड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
-
10:07 AM (IST) Jan 17, 2022
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी-
हरक सिंह रावत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'हमेशा हरक सिंह को साथ लेकर चलने की कोशिश की। एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट मिलेगा। उत्तराखंड बीजेपी में कोई टूट नहीं है। बीजेपी राष्ट्रवाद पर चलने वाली पार्टी है।'
-
10:00 AM (IST) Jan 17, 2022
गुरु रविदास की जयंती की वजह से पंजाब चुनाव की तारीखों पर मंथन करेगा चुनाव आयोग। सीएम चन्नी, बीजेपी ने की चुनाव की तारीखों को बदलने की मांग।
-
9:29 AM (IST) Jan 17, 2022
उत्तराखंड के सीएम दिल्ली पहुंचे-
उत्तराखंड में सिसासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरक सिंह रावत को पार्टी से बाहर का रास्त दिखाने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे। देर रात उत्तराखंड सदन पहुंचे के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई थीं।
-
9:23 AM (IST) Jan 17, 2022
पार्टी से निकाले जाने के बाद क्या बोले हरक सिंह रावत
मुझसे बिना बात किए पार्टी से निकाल दिया गया है। मुझे मंत्री पद का कोई लालच नहीं है। मुझसे बिना बात किए पार्टी से निकाला गया है। पिछले पांच सालों में नौजवानों को रोजगार नहीं मिला- हरक सिंह रावत
-
7:21 AM (IST) Jan 17, 2022
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'बीजेपी की फाइनल लिस्ट 19 जनवरी को जारी की जाएगी।'
-
7:11 AM (IST) Jan 17, 2022
नरेश टिकैत ने दी सफाई-
भारतीय किसान यूनियन के चीफ नरेश टिकैत ने कहा, 'मैं कुछ ऐसा कहा जो मुझे नहीं कहना चाहिए था। किसान संयुक्त मोर्चा ही सर्वोच्च है और मैं उससे ऊपर नहीं हूं। अगर कोई उम्मीदवार यहां आता है तो मैं उसे अपना आशीर्वाद ही दूंगा, लेकिन किसी का समर्थन नहीं कर सकता।' बता दें, इससे पहले नरेश टिकैत ने एसपी-आरएलडी गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।