आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो सीएम भगवंत मान होंगे। अपने संबोधन में केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना छोटा भाई तक बताया। दूसरी तरफ, गोवा चुनाव को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election News: पंजाब चुनाव: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भाजपा में शामिल
Assembly Election News: पंजाब चुनाव: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भाजपा में शामिल
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो सीएम भगवंत मान होंगे।
Assembly Election 18 Jan
-
7:40 PM (IST) Jan 18, 2022
पंजाब चुनाव: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह भाजपा में शामिल
चंडीगढ़: पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था। जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे।
उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।
-
7:38 PM (IST) Jan 18, 2022
बीजेपी यूपी कोर ग्रुप की बैठक खत्म हुई
बीजेपी यूपी कोर ग्रुप की बैठक खत्म हुई। लगभग 5 घन्टे तक चली बैठक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी मुख्यालय से हुए रवाना।
-
12:22 PM (IST) Jan 18, 2022
क्या बोले अरविंद केजरीवाल
पंजाब की जनता की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी काम करेगी। हमारा सीएम चेहरा ही पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा- अरविंद केजरीवाल
-
12:22 PM (IST) Jan 18, 2022
आज पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन है। पंजाब में आप की सरकार बनने जा रही है। भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं- अरविंद केजरीवाल
-
11:20 AM (IST) Jan 18, 2022
समाजवादी पार्टी के नेता पर FIR
उत्तर प्रदेश: एसपी नेता और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में FIR दर्ज। बाइक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल।
-
11:18 AM (IST) Jan 18, 2022
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपी सदन से निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। बीजेपी की लिस्ट आ सकती है।
-
11:09 AM (IST) Jan 18, 2022
AAP घोषित करेगी सीएम उम्मीदवार-
आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा मैसेज किए हैं।
-
8:23 AM (IST) Jan 18, 2022
सीएम केजरीवाल करेंगे सीएम के नाम की घोषणा
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। दोपहर 12 बजे मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम के चेहरे की घोषणा करेंगे।
-
7:51 AM (IST) Jan 18, 2022
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने सोमवार को कहा कि राज्य ने निर्वाचन आयोग से 20 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,050 कंपनी तैनात करने का आग्रह किया है।