1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Bangalore South Election 2023: बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी ने एम कृष्णप्पा पर फिर लगाया दांव, क्या कांग्रेस को एंटी इनकम्बेंसी का मिलेगा फायदा?

Bangalore South Election 2023: बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी ने एम कृष्णप्पा पर फिर लगाया दांव, क्या कांग्रेस को एंटी इनकम्बेंसी का मिलेगा फायदा?

 Published : May 07, 2023 07:48 am IST,  Updated : May 07, 2023 07:48 am IST

बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, कर्नाटक विधानसभा की 225 सीटों में से खास मानी जाती है। ये बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट का हिस्सा है।

Bangalore South Election 2023- India TV Hindi
बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी बनाम कांग्रेस है मुकाबला Image Source : INDIA TV

Bangalore South Election 2023: बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, कर्नाटक विधानसभा की 225 सीटों में से खास मानी जाती है। ये बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कांग्रेस सांसद डीके सुरेश करते हैं, जबकि भाजपा विधायक एम कृष्णप्पा इस सीट से कर्नाटक विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बेंगलुरु दक्षिण पर इस चुनाव में लड़ाई मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। पिछले चुनाव में दोनों के बीच का अंतर 30,000 वोटों का था।

बेंगलुरु दक्षिण सीट से किसके बीच लड़ाई

बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक एम कृष्णप्पा को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया है। तो वहीं आप ने इस सीट से अशोक मृत्युंजय को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजगोपाल रेड्डी इस सीट से जद(एस) के उम्मीदवार हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

2018 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?
बीजेपी के साथ एक फायदा है क्योंकि यह राज्य में सत्ताधारी पार्टी है और पिछले कुछ चुनावों में इस सीट पर कृष्णप्पा का दबदबा रहा है। हालांकि, कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि सत्ता विरोधी लहर उसके चुनावी भविष्य में मदद कर सकती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने बैंगलोर दक्षिण सीट जीती थी। बीजेपी नेता एम कृष्णप्पा ने कांग्रेस उम्मीदवार आरके रमेश को 30,000 वोटों से हराया था। कृष्णप्पा इस क्षेत्र के सबसे बड़े भाजपा नेताओं में से एक हैं, क्योंकि वे 2008 से बनालोर साउथ से विधान सभा के सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024