1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भावनगर वेस्ट सीट पर भाजपा की आंधी, जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी की शानदार जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भावनगर वेस्ट सीट पर भाजपा की आंधी, जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी की शानदार जीत

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 19, 2022 01:14 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 04:42 pm IST

भावनगर वेस्ट सीट से भाजपा के जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी ने 41 हजार से ज्यादा वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की।

गुजरात विधानसभा चुनाव- 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव- 2022

Gujarat Election Result 2022: भावनगर वेस्ट सीट का विधानसभा रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा के जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी ने इस सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 41922 वोट से इस सीट पर जीत दर्ज की है। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के किशोर सिंह कुंभजी गोहिल रहे। गोहिल को कुल 43266 वोट प्राप्त हुए। वहीं आप के राजू सोलंकी 26408 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी को कुल 85188 मिले। 

उम्मीदवारों की सूची

  • जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी - भाजपा
  • किशोर सिंह कुंभजी गोहिल - कांग्रेस
  • राजू सोलंकी - आप

पिछले साल भी भाजपा ने लहराया था अपना परचम

भावनगर वेस्ट विधानसभा सीट गुजरात के भावनगर जिले में आती है। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करे तो भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी ने कांग्रेस उम्मीदवार गोहिल दिलीप सिंह अजीतसिंह को 27,185 वोटों के अंतर से हराया था। कुल वोट प्रतिशत 55.30 रहा था। 2017 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीतेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी को कुल 83,701 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के गोहिल दिलीपसिंह अजीतसिंह को 56,516 वोट से ही संतोष करना पड़ा था। 3190 वोटों के साथ नोटा चौथे नंबर पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024