1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भिलोडा में 2002 से अजेय है कांग्रेस, गढ़ तोड़ना भाजपा के लिए चुनौती

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भिलोडा में 2002 से अजेय है कांग्रेस, गढ़ तोड़ना भाजपा के लिए चुनौती

 Published : Nov 22, 2022 11:15 am IST,  Updated : Nov 22, 2022 11:15 am IST

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। गुजरात की भिलोडा विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। गुजरात की भिलोडा विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस जहां पारंपरिक प्रतिद्वंदी हैं तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। मगर भिलोडा विधानसभा सीट पर वर्ष 2002 से कांग्रेस लगातार चुनाव जीतते आ रही है। ऐसे में 2022 में भी वह भाजपा के लिए कड़ी चुनौती है। कांग्रेस के विजयरथ को रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भिलोडा विधानसभा सीट से अबकी बार भाजपा ने फिर अपने पुराने प्रत्याशी पूनमचंद बरंडा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भी 2002 से लगातार चुनाव जीत रहे अनिल जोशीयारा की जगह राजू पारघी को इस बार मैदान में उतारा है। दरअसल मार्च 2022 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्यमंत्री रहे अनिल जोशीयारा का निधन हो गया था। उनके बेटे केवल जोशीयारा अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वहीं आप की ओर से रूपसिंह भगोड़ा किस्मत आजमा रहे हैं। वर्ष 2017 में कांग्रेस के डा. अनिल जोशीयारा ने भाजपा की पूनमचंद बरंडा को 12417 वोटों से हराया था। यह विधानसभा सीट साबरकांठा संसदीय क्षेत्र में आती है। भाजपा के दीपसिंह राठोड़ यहां से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र ठाकोर को 2 लाख 68 हजार से अधिक मतों से हराया था।

2002 के बाद कभी नहीं हारी कांग्रेस

भिलोडा विधानसभा सीट पर 2002 से कांग्रेस का लगातार कब्जा है। कांग्रेस के नेता अनिल जोशीयारा यहां के लोकप्रिय विधायक थे। वह लगातार अब तक चुनाव जीतते आ रहे थे। मगर 2022 में उनका निधन हो गया। ऐसे में कांग्रेस के लिए अब अपने इस गढ़ को बचाना बड़ी चुनौती है। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां साणंद चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बार भिलोडा से किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024