1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. ByPoll Result : रामपुर की स्वार सीट पर बीजेपी गठबंधन जीता, जालंधर लोकसभा सीट पर AAP विजयी

ByPoll Result : रामपुर की स्वार सीट पर बीजेपी गठबंधन जीता, जालंधर लोकसभा सीट पर AAP विजयी

 Written By: Swayam Prakash Edited By: Kajal Kumari
 Updated : May 13, 2023 11:20 pm IST

ByPoll Result: यूपी की स्वार और छानबे विधानसभा, ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा और पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

by election result- India TV Hindi
उपचुनाव रिजल्ट Image Source : FILE PHOTO

ByPoll Result : उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था तो वहीं, ओडिशा की झारसुगुड़ा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना आज संपन्न हो गई है। उपचुनाव की इस सीट के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो रहा है। इसके अलावा जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट भी आज घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली जालंधर लोकसभा सीट पर आप ने जीत दर्ज की है वहीं यूपी की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर बीजेपी, ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा पर बीजद ने दर्ज की है।  

ByPoll Result

Auto Refresh
Refresh
  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    ओडिशा: बीजद की दीपाली दास ने झारसुगुडा विस उपचुनाव में जीत दर्ज की

    ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को झारसुगुड़ा विधानसभा सीट बरकरार रखी, क्योंकि उसकी उम्मीदवार दीपाली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टंकधर त्रिपाठी को 48,721 मतों से हराया।

     

  • 2:46 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    जालंधर लोकसभा सीट पर AAP के सुशील रिंकू जीते, मान बोले- हम सर्वे में नहीं, सीधा सरकार में आते हैं

    जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "हम लोगों की आशाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे। हम इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। हम किसी सर्वे में नहीं आते, सीधा सरकार में ही आते हैं।"

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी जीती

    मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सिंशर कुपर रॉय थबाह ने जीत हासिल कर ली है।

     

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    रामपुर की स्वार से भाजपा गठबंधन के शफीक अंसारी जीते

    रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से भाजपी गठबंधन के (अपना दल) शफीक अंसारी ने जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी की अनुराधा चौधरी हार गई हैं।

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    झारसुगुडा उपचुनाव की मतगणना में बीजद उम्मीदवार 15,000 मतों से आगे

    ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में शनिवार को छठे दौर की मतगणना के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार दीपाली दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी से 15,751 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मुताबिक, बीजद उम्मीदवार को 35,609, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 19,858 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय 1948 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

  • 11:04 AM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    जालंधर सीट से AAP प्रत्याशी 32 हजार वोटों से आगे

    पंजाब की जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ रही है। इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 32 हजार वोटों से आगे हो चुके हैं।

    AAP 180352 वोट
    कांग्रेस 146047 वोट
    SAD 146047 वोट
    BJP 93813 वोट

     

  • 10:57 AM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    रामपुर की स्वार सीट पर बीजेपी गठबंधन को बढ़त

    रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां फिलहाल 11वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशी शफ़ीक़ अहमद अंसारी 2164 वोटो से आगे चल रहे हैं।

    बीजेपी गठबंधन 37179 वोट
    समाजवादी पार्टी 34015 वोट

     

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त

    पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी के लिए अबतक 19285 वोट मिल चुके हैं। वहीं इस लड़ाई में बीजेपी प्रत्याशी सबसे पीछे चल रहे हैं। 

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    जालंधर लोकसभा सीट पर AAP के सुशील कुमार रिंकू आगे

    पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू सबसे आगे चल रहे हैं। उसके बाद अकाली दल के सुखविंदर सुखी हैं और उसके पीछे कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत कौर और सबसे पीछे बीजेपी उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह चल रहे हैं। 

  • 7:34 AM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    यूपी उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला

    उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर मुकाबला रोमांचक होने वाला है। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। तो वहीं ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। इसके अलावा पंजाब की जालंधर लोकसभा के सीट पर कांग्रेस की साख दांव पर लगी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024