1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Bypolls Highlights: देश के 6 राज्यों की 7​ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, डाले जा रहे हैं वोट

Bypolls Highlights: देश के 6 राज्यों की 7​ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, डाले जा रहे हैं वोट

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Updated : Nov 03, 2022 11:48 pm IST

Bypolls live updates: देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन खाली सीटों पर बड़ी कश्मकश के बाद बीजेपी, आरजेडी, सहित कई पार्टियों ने अपना प्रत्याशी उतारा है। अब इन प्रत्याशियों की जीत केवल एक जीत नहीं, बल्कि पार्टियों की प्रतिष्ठा पर दांव पर लगी हुई है।

Bypolls in 6 states today- India TV Hindi
Bypolls in 6 states today Image Source : INDIA TV

Bypolls live updates: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव है। इस दौरान आज सुबह से ही मतदान शुरू होने के बाद स्थलों पर लोगों का जुटना शुरू हो गया। कई सीटों पर बीजेपी और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। बीजेपी को रीजनल पार्टियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। गोला गोकर्णनाथ (उत्तर प्रदेश), मोकामा (बिहार), गोपालगंज (बिहार), मुनुगोडे (तेलंगाना), आदमपुर (हरियाणा), धामनगर (ओडिशा) और अंधेरी ईस्ट (महाराष्ट्र) में मतदान हो रहा है। उपचुनाव से जुड़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल पर। 

 

Bypolls Live Updates 3 NOV 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 3:51 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    3 बजे तक 42.55% मतदान

    बिहार में दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में 3 बजे तक 42.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    मोकामा में 27 फीसदी तो गोपालगंज में 21 फीसदी वोटिंग

    बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव में वोटिंग का दौर जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दिन में 11 बजे तक गोपालगंज में 21.76 फीसदी वोटिंग हुई है। मोकामा में 27.03 फीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान, कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    बीजेपी लीडर कुलदीप बिश्नोई ने डाला वोट

    हरियाणा: बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। 

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    गोला गोकर्णनाथ में मतदान के लिए पहुंचे वोटर्स

    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों ने मतदान किया। तस्वीरें गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ से हैं।

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    धामनगर में हो रही वोटिंग, देखें तस्वीरें

    ओडिशा: भद्रक में धामनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। तस्वीरें बूथ संख्या 78 की हैं।

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    मोकामा में मतदान जारी

    बिहार: मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें बूथ संख्या 3 की हैं।

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    सुचारू चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात

    संजीव सुमन, SP, लखीमपुर खीरी ने कहा है कि हर बूथ पर मानक के अनुसार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आज हमने कोशिश की है कि जिनको विधानसभा में वोट देने आना हैं, वो हीं आए अन्यथा अन्य कार्य के लिए प्रवेश पर रोक रहेगी। 72 बूथ संवेदनशील हैं जहां पर अतिरिक्त बल तैनात है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024