1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. सीएम योगी ने ट्वीट कर विपक्ष पर बोला हमला, 'सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब तरकस पहने फिर रहे'

सीएम योगी ने ट्वीट कर विपक्ष पर बोला हमला, 'सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब तरकस पहने फिर रहे'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2022 11:30 am IST,  Updated : Jan 25, 2022 01:51 pm IST

योगी ने कहा- सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब 'तरकस' पहने फिर रहे हैं।

सीएम योगी ने ट्वीट कर विपक्ष  पर बोला हमला, 'सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब तरकस पहने फिर रहे'- India TV Hindi
सीएम योगी ने ट्वीट कर विपक्ष  पर बोला हमला, 'सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब तरकस पहने फिर रहे' Image Source : PTI

Highlights

  • करें न धरें, तरकस पहने फिरें-योगी आदित्यनाथ
  • सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है-योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और पर हमला बोला है। उन्होंने कहा-एक कहावत है,"करें न धरें, तरकस पहने फिरें..."पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब 'तरकस' पहने फिर रहे हैं।

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि इनके नस-नस में तमंचावाद दौड़ रहा है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया-'जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।'

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा सरकार ने अपने शासनकाल में गाजियाबाद में हज हाउस बनवाया था, जबकि उनकी सरकार ने कैलाश मानसरोवर भवन की स्थापना कराई है। 

योगी ने गाजियाबाद में कहा, "इससे पहले गाजियाबाद में हज हाउस का निर्माण कराया गया था। हमारी सरकार ने यहां कैलाश मानसरोवर भवन बनवाया है। पूर्व में माफिया लोग व्यापारियों को प्रताड़ित करते थे, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी कारोबारी, डॉक्टर या गरीब व्यक्ति की संपत्ति हड़पने का साहस नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो बुलडोजर चलेगा।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024