1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Assembly Election : कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खड़गे, सोनिया समेत 40 नेताओं के नाम

Gujarat Assembly Election : कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खड़गे, सोनिया समेत 40 नेताओं के नाम

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 19, 2022 05:09 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 05:09 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कांग्रेस- India TV Hindi
कांग्रेस Image Source : पीटीआई/फाइल

Gujarat Assembly Election : गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं। 

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था, हालांकि गुजरात में उनके प्रचार करने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में भी वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके थरूर ने पिछले दिनों गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के न्यौते को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024