1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए दिल्ली के सीएम ने बनाया ये प्लान, गुजरात चुनाव से है कनेक्शन

AAP को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए दिल्ली के सीएम ने बनाया ये प्लान, गुजरात चुनाव से है कनेक्शन

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Nov 26, 2022 09:36 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 09:36 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में ‘ऐतिहासिक जीत’ दर्ज करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 2012 को अस्तित्व में आने के बाद से भारतीय राजनीति में ‘‘कई इतिहास’’ रचे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - India TV Hindi
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI

इस बार का गुजरात चुनाव त्रिकोणीय होने वाला है। साल 2017 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनाव हुई थी लेकिन इस बार का नजारा पूरा ही अलग है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनावी मैदान तोड़ टफ हो गया है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब के बाद गुजरात पर नजर लगाए हुए हैं। इसी बीच केजरीवाल ने एक ऐसा बयान दिया है जो अब वायरल हो रहा है। 

गुजरात में जीत के बाद होगा कुछ ऐसा 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में ‘ऐतिहासिक जीत’ दर्ज करेगी और एक ‘‘राष्ट्रीय’’ राजनीतिक दल बन जाएगी। ‘आप’ के स्थापना दिवस की 10वीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने 26 नवंबर, 2012 को अस्तित्व में आने के बाद से भारतीय राजनीति में ‘‘कई इतिहास’’ रचे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी।

'आप' लोगों के लिए विश्वास 
 इन 10 सालों में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे। आज आम आदमी पार्टी देश की जनता की नई उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत जल्द एक और ऐतिहासिक जीत के साथ आप एक राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है।’’ नियमों के मुताबिक, एक राजनीतिक दल को ‘‘राज्य स्तरीय दल’’ का दर्जा प्राप्त होता है, यदि वह एक विधानसभा में छह प्रतिशत वोट और दो सीटें हासिल करता है।

ऐसे बनेगी राष्ट्रीय पार्टी 
इसके मुताबिक, यदि किसी पार्टी को चार राज्यों में ‘‘राज्य स्तरीय दल’’ का दर्जा मिलता है, तो वह स्वतः ही ‘‘राष्ट्रीय दल’’ बन जाता है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली, पंजाब और गोवा में ‘‘राज्य स्तरीय दल’’ के रूप में मान्यता प्राप्त है। ऐसे में अगर उसे गुजरात में छह प्रतिशत वोट और दो सीटें मिलती हैं, तो उसे ‘‘राष्ट्रीय दल’’ का दर्जा मिल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024