1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक की धारवाड़ विधानसभा सीट पर 2023 में कांटे की टक्कर के आसार, हर बार बदलता रहा है चुनाव परिणाम

कर्नाटक की धारवाड़ विधानसभा सीट पर 2023 में कांटे की टक्कर के आसार, हर बार बदलता रहा है चुनाव परिणाम

 Published : May 06, 2023 02:30 pm IST,  Updated : May 06, 2023 02:31 pm IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान होने को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के अलावा इस चुनाव में अबकी बार आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। आप पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

कर्नाटक चुनाव प्रचार में बजरंगबली के वेश में व्यक्ति और साथ में पीएम मोदी का कटआउट- India TV Hindi
कर्नाटक चुनाव प्रचार में बजरंगबली के वेश में व्यक्ति और साथ में पीएम मोदी का कटआउट Image Source : PTI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान होने को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के अलावा इस चुनाव में अबकी बार आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। आप पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रही है। ऐसे में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो चला है।

कर्नाटक की धारवाड़ विधानसभा सीट पर भी चुनावी टक्कर काफी कांटे की होने की उम्मीद है। हालांकि इस विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में भाजपा का कब्जा है। इस सीट से कभी भाजपा, कभी कांग्रेस, कभी जेडीएस तो कभी दूसरे दलों की जीत होती आ रही है। यह कर्नाटक की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। वर्ष 2018 में यहां से भाजपा के अमृत देसाई ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनय आर कुलकर्णी को करीब 20 हजार मतों के अधिक अंतर से हराया था। यह विधानसभा सीट धारवााड़ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से भाजपा के प्रह्लाद वेंकटेश जोशी सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के विनयकुलर्णी को 2 लाख 5 हजार मतों से भी अधिक अंतर से शिकस्त दी थी।

10 मई को होना है मतदान

यहां 10 मई को चुनाव होना है। वोटों की गणना 13 मई को की जाएगी। भाजपा ने इस सीट से 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अमृत अय्यप्पा देसाई को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने विनय कुलकर्णी पर दोबारा दांव लगाया है। जेडीएस ने मंजूनाथ लक्ष्मण हगेदर को मैदान में उतारा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024