1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. डिंपल और अखिलेश यादव ने लगाया आरोप- ''मैनपुरी और रामपुर में हमारे वोटरों को डराया जा रहा है''

डिंपल और अखिलेश यादव ने लगाया आरोप- ''मैनपुरी और रामपुर में हमारे वोटरों को डराया जा रहा है''

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Shashi Rai
 Published : Dec 05, 2022 11:59 am IST,  Updated : Dec 05, 2022 12:04 pm IST

अखिलेश यादव ने कहा, ''मुझे नहीं पता मतदान शुरू होने के साथ से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है। पता नहीं पुलिस को क्या ब्रीफिंग की गई है। सुबह से लगातार शिकायतें आई हैं और यह शिकायतें सिर्फ मैनपुरी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि दूसरी सीट से भी आ रही हैं।''

डिंपल यादव और अखिलेश यादव- India TV Hindi
डिंपल यादव और अखिलेश यादव Image Source : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह से मतदान जारी है। इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार डिंपल यादव ने आरोप लगाया है कि उनके वोटरों को डराया जा रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ''मुझे नहीं पता मतदान शुरू होने के साथ से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है। पता नहीं पुलिस को क्या ब्रीफिंग की गई है। सुबह से लगातार शिकायतें आई हैं और यह शिकायतें सिर्फ मैनपुरी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि दूसरी सीट से भी आ रही हैं।''

बड़ी जीत का दावा

अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के बाद रामपुर से भी वोटरों को डराने की खबर आ रही है। रामपुर में तो उम्मीदवारों को धरने पर बैठना पड़ा। वहीं अखिलेश यादव ने जीत का दावा करते हुए कहा, ''मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।''

गुजरात चुनाव हारेगी बीजेपी: अखिलेश

इस दौरान अखिलेश यादव ने गुजरात चुनाव पर बोलते हुए कहा, ''मुझे उम्मीद है कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह हारेगी।'' 

बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को परिणाम आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024