1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिंसा के बाद मणिपुर में कौन सी पार्टी जनता की पहली पसंद, INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में हुआ बड़ा खुलासा

हिंसा के बाद मणिपुर में कौन सी पार्टी जनता की पहली पसंद, INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में हुआ बड़ा खुलासा

 Published : Jul 28, 2023 05:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 05:56 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने इन चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उससे पहले INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में जनता का मूड सामने आया है। जानिए मनिपुर में जनता किस पार्टी को कर रही है पसंद-

INDIA TV-CNX opinion polls, opinion polls, India TV, Manipur, Manipur violence- India TV Hindi
मणिपुर में कौन सी पार्टी जनता की पहली पसंद Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: अगले साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में मुख्य लड़ाई NDA और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के बीच मानी जा रही है। चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है। इससे पहले इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं। इस ओपिनियन पोल में देश के 292 लोकसभा क्षेत्रों में इंडिया टीवी-सीएनएक्स का ओपिनियन पोल हुआ। सर्वे में सैंपल साइज़ 44548 लोगों का था। सर्वे में 23871 पुरूष और 20677 महिलाएं शामिल हुईं।

पिछली बार बीजेपी और NPF हुआ था विजय 

इस समय देश में मणिपुर राज्य हॉट टॉपिक बना हुआ है। राज्य में तीन महीने से ज्यादा हिंसा हो रही है। 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घायल हुए हैं। यहां लोकसभा की 2 सीट हैं। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में यहां बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भीतरी मणिपुर से बीजेपी के आरके रंजन सिंह विजय हुए थे तो वहीं बाहरी मणिपुर से नागा पीपुल्स फ्रंट के लोरहो एस. पफोज़े ने जीत हासिल की थी।

इस बार कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा माहौल 

इस बार हिंस एके बाद यहां कहानी पलटती हुई दिख रही है। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के अनुसार, इस बार यहां दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी विजय होती हुई दिख रही है। मणिपुर में वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 18 प्रतिशत, एनपीएफ को 12 प्रतिशत, एनपीपी को 17 प्रतिशत, कांग्रेस को 32 प्रतिशत और अन्य को 21 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024