गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर जिले में पड़ने वाली गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी ने युवा नेता अल्पेश ठाकोर को जीत मिल गई है। उन्हें कुल 1,34,051 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़े डॉक्टर हिमांशु पटेल को 90,987 वोट मिले हैं। बता दें, ठाकोर ने 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और जीत भी मिली थी। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से देवेंद्रभाई पटेल ताल ठोक रहे थे, लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी है।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Gandhinagar South Assembly Election Results 2022 Live: गांधीनगर दक्षिण सीट पर BJP नेता अल्पेश ठाकोर जीते
Gandhinagar South Assembly Election Results 2022 Live: गांधीनगर दक्षिण सीट पर BJP नेता अल्पेश ठाकोर जीते
गुजरात की गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी ने युवा नेता अल्पेश ठाकोर को मौका दिया है। अल्पेश ठाकोर ने 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। इस बार भी उन्हें जीत मिली है।
Gandhinagar South Assembly Election Results 2022 Live
-
1:37 PM (IST) Dec 08, 2022
ठाकोर 25000 मतों से आगे
अल्पेश ठाकोर करीब 25000 वोटों से आगे चल रहे है। अल्पेश को अब तक 90177 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के डॉक्टर हिमांशु पटेल को 64272 वोट मिले हैं
-
11:05 AM (IST) Dec 08, 2022
ठाकोर ने 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था
-
10:53 AM (IST) Dec 08, 2022
अल्पेश ठाकोर ने 3000 मतों से बनाई बढ़त
अल्पेश ठाकोर करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे है। अल्पेश को अब तक 14600 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के डॉक्टर हिमांशु पटेल को 11300 वोट मिले हैं, ठाकोर ने 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।
-
8:37 AM (IST) Dec 08, 2022
BJP के अल्पेश ठाकोर आगे
गुजरात के गांधीनगर जिले में पड़ने वाली गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। इस सीट से बीजेपी ने युवा नेता अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे है।
-
8:17 AM (IST) Dec 08, 2022
गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर काउंटिंग शुरू
गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर काउंटिंग शुरू । इस सीट से बीजेपी ने युवा नेता अल्पेश ठाकोर को मौका दिया है। ठाकोर ने 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से डॉक्टर हिमांशु पटेल को उतारा है।
-
9:49 PM (IST) Dec 07, 2022
गांधीनगर दक्षिण सीट पर 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
गुजरात के गांधीनगर जिले में पड़ने वाली गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर का अनुमान जताया जा रहा है। इस सीट पर अबसे थोड़ी ही देर में काउंटिंग शुरू होगी।