1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Ghatlodia Assembly Election Results 2022 Live: घाटलोडिया सीट पर CM भूपेंद्र पटेल को मिली प्रचंड जीत, 1 लाख से ज्यादा के अंतर से हराया

Ghatlodia Assembly Election Results 2022 Live: घाटलोडिया सीट पर CM भूपेंद्र पटेल को मिली प्रचंड जीत, 1 लाख से ज्यादा के अंतर से हराया

 Updated : Dec 08, 2022 05:26 pm IST

गुजरात के अहमदाबाद जिले की घाटलोदिया सीट से बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। पटेल के मुकाबले में कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर अमी याज्ञनिक को उतारा है। बता दें, CM भूपेंद्र पटेल को इस सीट पर प्रचंड जीत मिली है।

Ghatlodia Constituency Result, Ghatlodia Election Results, Ghatlodia Election Results 2022- India TV Hindi
घाटलोदिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक बड़ी जीत दर्ज कर ली है। Image Source : FILE

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले की VIP सीटों में से एक घाटलोदिया सीट पर बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रचंड जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार पटेल को अब तक 2,13,530 वोट मिले हैं। पटेल के मुकाबले में कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर अमी याज्ञनिक को उतारकर कड़ी चुनौती देने की कोशिश की थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस सीट से युवा नेता विजय पटेल को मौका दिया है। अभी तक निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के अमी याज्ञनिक को सिर्फ 21,267 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आप के प्रत्याशी विजय पटेल हैं जिन्हें 16,194 वोट मिले हैं। सूबे में एक और 5 दिसंबर को विधानसभा की 182 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। 

Ghatlodia Assembly Election Results 2022 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    CM पटेल 29000 वोटों से आगे

    पटेल को अभी तक 33434 वोट मिले हैं। वहीं निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के अमी जगनिक को सिर्फ 4336 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आप के प्रत्याशी विजय पटेल हैं जिन्हें 2859 वोट मिले हैं। 

  • 8:25 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    CM भूपेंद्र पटेल आगे

    घाटलोडिया विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। यहां से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं। 

  • 8:15 AM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

    घाटलोडिया विधानसभा सीट पर काउंटिंग शुरू

    घाटलोडिया विधानसभा सीट पर काउंटिंग शुरू । अहमदाबाद जिले की घाटलोदिया सीट बेहद अहम है, क्योंकि यहां से बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। 

  • 10:01 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    घाटलोदिया से CM भूपेंद्र पटेल की किस्मत का फैसला आज

    गुजरात के अहमदाबाद जिले की घाटलोदिया सीट बेहद अहम है, क्योंकि यहां से बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024