1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गोवा चुनाव 2022: केजरीवाल ने कहा-भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर

गोवा चुनाव 2022: केजरीवाल ने कहा-भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2022 07:07 am IST,  Updated : Feb 02, 2022 07:07 am IST

केजरीवाल ने कहा- गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। एक विकल्प आम आदमी पार्टी का समर्थन करना है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा किया है। 

गोवा चुनाव 2022: केजरीवाल ने कहा-भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर- India TV Hindi
गोवा चुनाव 2022: केजरीवाल ने कहा-भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर Image Source : PTI

Highlights

  • गोवा की चार दिवसीय दिवसीय यात्रा पर हैं केजरीवाल
  • गोवा में 14 फरवरी को होनी है वोटिंग

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भाजपा की 'रणनीति' कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की होगी। आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिये चार दिवसीय दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंचे। 

हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा, ''यह विधानसभा चुनाव गोवा के लिए महत्वपूर्ण है। गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। एक विकल्प आम आदमी पार्टी का समर्थन करना है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा किया है। दूसरा विकल्प प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करना है।'' 

केजरीवाल ने कहा, ''पिछले चुनाव में गोवा के लोगों ने बीजेपी सरकार से तंग आकर कांग्रेस को चुना था। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उन्हें निराश किया।'' केजरीवाल ने कहा कि राज्य के हर हिस्से में कांग्रेस के दलबदल की चर्चा के साथ इस बार भी यही स्थिति थी।

उन्होंने दावा किया, ''भाजपा ने एक नयी रणनीति बनाई है। कांग्रेस उम्मीदवार अपनी सीट जीत गए, तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।'' साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह सरकार नहीं बना सकी। इसके अधिकांश विधायकों ने अगले पांच वर्षों में पार्टी छोड़ दी।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024