1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Goa Election 2022: पणजी सीट पर भाजपा के अतानासियो मोनसेराटे आगे

Goa Election 2022: पणजी सीट पर भाजपा के अतानासियो मोनसेराटे आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2022 11:57 am IST,  Updated : Mar 10, 2022 01:03 pm IST

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की पणजी सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है।

Goa Election 2022- India TV Hindi
Goa Election 2022 Image Source : ANI FILE PHOTO

Goa Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य की पणजी सीट पर भी वोटों की गिनती चल रही है। अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अतानासियो मोनसेराटे निर्दलीय उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। अतानासियो मोनसेराटे को अब तक 6531 वोट मिले हैं। वहीं आप की ओर से वाल्मीकि नाइक भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे उत्पल मनोहर पर्रिकर जो निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं 5857 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। ऐसे में कायास लगाए जा रहे हैं कि बड़ा उलट-फेर यहां देखने को मिल सकता है। 

पणजी विधानसभा सीट गोवा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। पणजी विधानसभा सीट गोवाके उत्तर गोवा जिले में आती है। 2017 में पणजी में कुल 45.70 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सिद्धार्थ श्रीपद कुनक्लिनेकर ने यूनाइटेड गोअंस पार्टी के अतानासियो जे मोंसेर्रराते को 1069 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

भाजपा के सिद्धार्थ श्रीपद कुनक्लिनेकर को 7,924 वोट मिले थे। यह कुल मतों को 45.70% था। वहीं यूजीपी के अतानासियो जे मोंसेर्रराते दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 6,855 वोट पा्रप्त हुए थे। यह कुल मतों को 39.54% था। वहीं वाल्मिकि नाइक जो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे, वे तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 1,944 वोट मिले थे। यह कुल मतों का 11.21% था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024