1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की, जानें किसको मिला टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी की, जानें किसको मिला टिकट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 16, 2022 07:45 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 07:45 pm IST

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 37 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की थी। इसमें कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी शामिल किया गया था।

Congress - India TV Hindi
कांग्रेस ने जारी की लिस्ट Image Source : FILE

गांधीनगर: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। पालनपुर से महेश पटेल को टिकट दिया गया है, गोधरा से रश्मिताबेन दुष्यंतसिंह चौहान पर पार्टी ने भरोसा जताया है। गांधीनगर नॉर्थ से वीरेंद्रसिंह मफतसिंह वाघेला, सानंद से रमेश कोली उम्मीदवार बनाए गए हैं।  

स्टार प्रचारकों की लिस्ट हो चुकी है जारी

इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। पार्टी ने इसमें नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी को जगह दी थी।

इसके साथ ही पार्टी ने अपने दोनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाया था। इसके साथ ही कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र हुड्डा समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी गुजरात चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया था। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी शामिल किया गया था। 

कौन होते हैं स्टार प्रचारक?

स्टार प्रचारक ऐसे नेता और सिलेब्रिटी होते हैं, जिन्हें देखने सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इनका लोगों पर खासा प्रभाव होता है। स्टार प्रचारक अपने दमदार भाषणों से अपनी पार्टी और उम्मीदवार के लिए वोट खींचने का काम करते हैं। इनकी सभाएं ऐसे इलाकों में रखी जाती हैं, जहां वोट मिलने की संभावना ज्यादा होती है। 

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मान्‍यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तरीय दल अपने लिए ज्यादा से ज्यादा 40 स्‍टार प्रचारक रख सकते हैं। वहीं गैर-मान्‍यता प्राप्‍त पंजीकृत दल के लिए ये सीमा 20 स्‍टार-प्रचारकों की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024