1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Seat-Wise Results 2022: देखें, गुजरात में 182 सीटों में कौन आगे-कौन पीछे

Gujarat Seat-Wise Results 2022: देखें, गुजरात में 182 सीटों में कौन आगे-कौन पीछे

 Published : Dec 08, 2022 09:48 am IST,  Updated : Dec 08, 2022 04:36 pm IST

इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने ताल ठोंकी है लेकिन वो बीजेपी को कितनी बड़ी चुनौती दे पाएंगे इसपर आज नजर रहेगी। केजरीवाल ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में तख्ता पलट कर देगी।

Vote Counting- India TV Hindi
Vote Counting Image Source : PTI

Gujarat Seat-Wise Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के 182 सीटों पर मतगणना अंतिम नतीजों की तरफ बढ़ रही है। यहां की सभी 182 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं और रुझानों एवं नतीजों में बीजेपी को सामने कोई नहीं टिक पा रहा है। यहां की 182 सीटों के लिए चुनाव 2 चरणों में 01 दिसंबर और 5 दिसंबर को हुआ था। राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है।

इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने ताल ठोंकी है लेकिन वो बीजेपी को कितनी बड़ी चुनौती दे पाएंगे इसपर आज नजर रहेगी। केजरीवाल ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी गुजरात में तख्ता पलट कर देगी। इतना ही नहीं उन्होंने तो सीटों को भी एक पर्ची पर लिखकर बता दिया था।

इंडिया-टीवी मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी 182 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में 112 से 121 सीटें जीत सकती है।  2017 के मुकाबले वह अधिक सीटों के साथ इस बार फिर सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024