1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Election: गुजरात में क्या है जनता का मिजाज? इंडिया टीवी पर आज दिनभर देखिए Chunav Manch

Gujarat Election: गुजरात में क्या है जनता का मिजाज? इंडिया टीवी पर आज दिनभर देखिए Chunav Manch

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 21, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 06:14 am IST

गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। 1 और 5 दिसंबर को यहां 2 चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इंडिया टीवी ने ये जानने की कोशिश की है कि जनता का मिजाज क्या है। इसके लिए आज दिनभर चुनाव मंच कार्यक्रम होगा।

इंडिया टीवी चुनाव मंच- India TV Hindi
इंडिया टीवी चुनाव मंच Image Source : INDIA TV

Gujarat Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई हैं। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में चुनाव होने वाले हैं और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इंडिया टीवी ने ये जानने की कोशिश की है कि गुजरात की जनता का मिजाज क्या है। इसके लिए आज इंडिया टीवी पर दिनभर 'चुनाव मंच' कार्यक्रम का प्रसारण होगा। 

हालही में हुआ था इंडिया टीवी-मैटराइज का सर्वे

इससे पहले इंडिया टीवी-मैटराइज ने एक सर्वे भी किया था और ये जानने की कोशिश की थी, कि गुजरात की जनता के मन में क्या है। इस सर्वे में गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही थी। सर्वे में गुजरात में बीजेपी को 182 में से 113 सीटें मिलने का अनुमान था। कांग्रेस को 62 सीट, आप को 6 सीट और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान था।

इस वक्त क्या सोच रहा है गुजरात का वोटर? 1 दिसंबर और 5 दिसंबर वो बीजेपी को वोट देगा तो क्यों देगा? वो कांग्रेस की ओर जाएगा तो क्या सोचकर जाएगा? केजरीवाल और ओवैसी कितने वोट पाएंगे? अबकी बार, गुजरात में किसकी बनेगी सरकार? इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-मैटेराइज के इस सर्वे में 7 से 17 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई थी। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल थे। सभी 182 विधानसभा सीटों पर करीब 250-250 लोगों से बात की गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024