1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Himachal Election Results 2022: हिमाचल में कांग्रेस की वापसी पर राहुल गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया, कही ये बातें

Himachal Election Results 2022: हिमाचल में कांग्रेस की वापसी पर राहुल गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया, कही ये बातें

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 08, 2022 05:38 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:48 pm IST

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी अब विपक्ष की भूमिका संभालने के लिए तैयार है। हिमाचल में बीजेपी 18 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है।

राहुल गांधी - India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। हिमाचल में कांग्रेस 35 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी अब विपक्ष की भूमिका संभालने के लिए तैयार है। हिमाचल में बीजेपी 18 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने इस जीत के लिए हिमाचल की जनता को शुक्रिया कहा है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।"

हिमाचल में रिवाज की परंपरा रही कायम

वहीं, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा में हार स्वीकारते हुए कांग्रेस को बधाई दे दी है। उन्होंने कहा कि वो राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार भी रिवाज की परंपरा कायम रही। हिमाचल में हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज है और इस बार भी वैसा ही हुआ है। हिमाचल में कांग्रेस ने करीब 44 फीसदी वोट हासिल करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

पार्टी की जीत पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय प्रियंका गांधी को दिया है और कहा है कि हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है, बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत यात्रा का भी असर हिमाचल प्रदेश में दिखाई दिया है। खरगे ने कहा कि आने वाले वक्त में विधायक दल की बैठक की जाएगी और उसमें मुख्यमंत्री का चयन होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024