1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को मिल रहे कितने वोट? जानिए India TV के ओपिनियन पोल में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को मिल रहे कितने वोट? जानिए India TV के ओपिनियन पोल में

 Published : Nov 04, 2022 06:15 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 06:15 pm IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर 2022 को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी। इस बार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। लेकिन दिल्ली और पंजाब में सत्ता में आसीन आम आदमी पार्टी भी तमाम सीटों पर इन दोनों पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकती है।

हिमाचल प्रदेश...- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य में सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर 2022 को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी। चुनाव परिणामों के बाद तय हो जायेगा कि परम्परा के तहत राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा या फिर इतिहास बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। 

किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट ?

हिमाचल प्रदेश में इंडिया टीवी के द्वारा कराये गए सर्वे में चौंकाने बाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार, हिमाचल प्रदेश  के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 46% वोट मिल रहे हैं। वहीं राज्य के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। अगर बात करें आम आदमी पार्टी की, जो इन चुनावों से राज्य में अपने पैर जमाना चाह रही है उसे केवल 2% मत ही मिलते दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 10% वोट जाते दिख रहे हैं। 

पिछले चुनावों में ये रहे थे आंकड़े 

वहीं अगर बात करें विधानसभा चुनाव 2017 की तो बीजेपी ने यहां जीत हासिल की थी। उस दौरान भाजपा को 49% मत हासिल हुए थे। इस लिहाज से इन चुनावों में पार्टी 3% मतों का नुकसान हो रहा है। वहीं कांग्रेस को पिछले चुनावों में भी 42% वोट मिले थे। 

इन पार्टियों को मिल रहीं इतनी सीटें 

सर्वे के अनुसार, कुल 68 सीटों में से 41 विधानसभा सीटों पर बीजेपी जीत रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी को इस बार भी विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। कांग्रेस को 25 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है। वहीं 2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024