1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हुबली-धारवाड़ मध्य सीट: पूर्व CM जगदीश शेट्टार की प्रतिष्ठा दांव पर, बाकी पार्टियों से ये कैंडीडेट ठोक रहे ताल

हुबली-धारवाड़ मध्य सीट: पूर्व CM जगदीश शेट्टार की प्रतिष्ठा दांव पर, बाकी पार्टियों से ये कैंडीडेट ठोक रहे ताल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 06, 2023 09:59 am IST,  Updated : May 06, 2023 09:59 am IST

इस सीट से बीजेपी के दलबदलू और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनावी मैदान में हैं और उनकी साख इस चुनाव में लगी हुई है। दरअसल शेट्टार ने इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।

Hubli-Dharwad Central Constituency Election- India TV Hindi
पूर्व CM जगदीश शेट्टार Image Source : FILE

Hubli-Dharwad Central Election 2023: हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट कर्नाटक के 224 विधान सभा क्षेत्रों में से एक है और धारवाड़ जिले में आती है। इस सीट को अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किया गया है, जहां कुल 2,48,904 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इसमें सामान्य, एनआरआई और सर्विस वोटर्स भी शामिल हैं।

जगदीश शेट्टार के लिए अहम है ये चुनाव 

इस सीट से बीजेपी के दलबदलू और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनावी मैदान में हैं और उनकी साख इस चुनाव में लगी हुई है। दरअसल शेट्टार ने इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महेश तेनजिनाकाई को मैदान में उतारा है। जनता दल (सेक्युलर) ने सिद्धलिंगेशगौड़ा ओडेयार पर दांव लगाया है और आम आदमी पार्टी ने विकास सोपिन को मैदान में उतारा है।

2018 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2018 के विधानसभा चुनावों में, तत्कालीन भाजपा उम्मीदवार शेट्टार ने कांग्रेस के डॉ महेश नलवाड़ को 21,306 मतों के अंतर से हराया था। शेट्टार को कुल 75,794 वोट मिले थे, जबकि नलवाड़ को 54,488 वोट मिले थे. जेडी (एस) के राजन्ना एम. कोरवी 10,754 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023

राज्य में 10 मई को एक चरण का मतदान होगा, जबकि नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। विशेष रूप से, 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में आगामी चुनावों में 9.17 लाख से अधिक पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भाग लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024