1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Opinion Poll On Karnataka Elections: नरेंद्र मोदी की एग्रेसिव कैंपेनिंग से बदलेगा रिजल्ट?

Opinion Poll On Karnataka Elections: नरेंद्र मोदी की एग्रेसिव कैंपेनिंग से बदलेगा रिजल्ट?

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 07, 2023 05:27 pm IST,  Updated : May 07, 2023 05:27 pm IST

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 10 मई को मतदान किया जाना है। इस बीच इंडिया टीवी CNX ने ओपिनियन पोल के सर्वे के लिए कुल 11,200 लोगों से बात की। इस सर्वे के दौरान 5620 पुरुष वोटरों से बात की गई।

India TV CNX opinion poll Will Narendra Modi's aggressive campaigning change the Karnataka election - India TV Hindi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

India TV CNX opinion poll: 2023 का सबसे रोमांचक चुनाव, जिसके बारे में पहले कहा गया कि इसे कांग्रेस ही जीतेगी। कर्नाटक से राहुल गांधी के एक और रिलॉन्च का स्टेज सेट होने लगा। मोदी विरोधी पार्टियां 2024 के लिए अलायंस फाइनल करने से पहले कर्नाटक के रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं। उसी कर्नाटक में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में आए तो लगने लगा कि ये चुनाव भी बीजेपी ही जीतेगी। मोदी ने आज कर्नाटक चुनाव में फाइनल रोड शो किया। बीजेपी को सबसे ज्यादा अगर किसी से उम्मीद है तो वो मोदी ही हैं। बीजेपी को लगता है कि मोदी ने कर्नाटक की हवा का रुख मोड़ दिया है। कांग्रेस के पंजे से कर्नाटक को छीन लाए हैं। यह बीजेपी मानती है, मगर कर्नाटक के वोटर क्या मानते हैं? कौन जीतेगा कर्नाटक? मुख्यमंत्री कौन बनेगा? क्या कर्नाटक से राहुल गांधी रिलॉन्च होंगे या दक्षिण के भगवा दुर्ग में मोदी की एक और विजय होगी? इंडिया टीवी-CNX ने ये जानने के लिए सबसे बड़ा, सबसे ऑथेंटिक ओपिनियन पोल किया।

सबसे बड़ा ओपिनियन पोल

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 10 मई को मतदान किया जाना है। इस बीच इंडिया टीवी CNX ने ओपिनियन पोल के सर्वे के लिए कुल 11,200 लोगों से बात की। इस सर्वे के दौरान 5620 पुरुष वोटरों से बात की गई। वहीं  5580 महिला वोटरों से बात की गई। 

क्या पीएम मोदी की कैंपेनिंग से बदलेगा रिजल्ट

कर्नाटक में सबसे ज्यादा चर्चा नरेंद्र मोदी की है। मोदी ने आखिरी 10 दिनों में एग्रेसिव प्रचार किया। प्रधानमंत्री ने 22 से ज्यादा रैलियां और रोड शो किए। नरेंद्र मोदी की एग्रेसिव कैंपेनिंग से रिजल्ट बदलेगा या नहीं इस बाबत जब सर्वे किया गया तो 35 फीसदी लोगों ने कहा कि हां पीएम मोदी की रैली से रिजल्ट में बदलाव होगा। वहीं 21 फीसदी लोगों ने कहा कि थोड़ा बदलाव होगा। 30 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम की रैली से कुछ बदलाव नहीं होगा। वहीं 14 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बाबत कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

पीएम मोदी के कैंपेन की खास बात

नरेंद्र मोदी की पूरी कैंपेनिंग को देखें तो उन्होंने 2 प्वाइंट पर सबसे ज्यादा जोर दिया। पहला जहरीला सांप और दूसरा बजरंगबली। कांग्रेस ने गलती की तो मोदी ने भुनाने में देर नहीं की। कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में बस बजरंगबली-बजरंगबली चला। इससे कांग्रेस को कितना नुकसान होगा अब यह देखना दिलचस्प होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024