1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जामनगर ग्रामीण पर है कांग्रेस का 10 वर्षों से कब्जा, इस बार किसके सिर बंधेगा सेहरा?

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जामनगर ग्रामीण पर है कांग्रेस का 10 वर्षों से कब्जा, इस बार किसके सिर बंधेगा सेहरा?

 Published : Nov 22, 2022 01:42 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 01:45 pm IST

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

Gujrat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए अब मतदान की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस जहां पारंपरिक प्रतिद्वंदी हैं तो वहीं इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंक रही है। मगर जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 से कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में 2022 में यहां भाजपा के लिए कड़ी चुनौती है। क्या भाजपा तीसरी बार कांग्रेस के विजयरथ को रोक पाएगी या कांग्रेस अपनी सीट बचा लेगी अथवा कोई तीसरा मैदान मारेगा, यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट से अबकी बार भाजपा ने राघवजीभाई पटेल को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वह 2017 में भी चुनाव लड़े थे, मगर हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के मौजूदा विधायक वल्लभाई वेलजीभाई पटेल ने 2017 के चुनाव में भाजपा को 6397 वोटों से शिकस्त दी थी। मगर इस बार कांग्रेस ने यहां से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के जीवन कुंभारवाडिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आप की ओर से प्रकाश डोंगा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह विधानसभा सीट जामनगर संसदीय क्षेत्र में आती है। भाजपा की पूनमबेन मदाम यहां से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के मुरुभाई कंडोरिया को 2 लाख 36 हजार से अधिक मतों से हराया था।

10 वर्षों से है कांग्रेस का कब्जा

जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर 2012 से कांग्रेस का लगातार कब्जा है। 2017 में कांग्रेस के नेता वल्लभभाई वेलजीभाई धारविया ने यहां चुनाव जीता था। जबकि 2012 में कांग्रेस के ही राघवजी हंसराज पटेल ने चुनाव जीता था। अब तीसरी बार कांग्रेस के लिए अब अपने इस गढ़ को बचाना बड़ी चुनौती है। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही पार्टियां चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बार जामनगर ग्रामीण से किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024