1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: जसवां-परागपुर सीट पर भाजपा के बिक्रम सिंह ने मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: जसवां-परागपुर सीट पर भाजपा के बिक्रम सिंह ने मारी बाजी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 05, 2022 08:07 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:21 pm IST

जसवां परागपुर ​विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए दिलचस्प मुकाबला हो रहा था। जहां भाजपा के उम्मीदवार ने बाजी मारी।

Himachal Pradesh Elecion- India TV Hindi
Himachal Pradesh Elecion Image Source : INDIA TV

Jaswan Pragpur Vidhan Sabha:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। यहां से जसवां-परागपुर पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के बिक्रम सिंह ने 1789 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस से सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया रहे, जिनके वोट 20318 रहे। वहीं चुनाव जीतने वाले बिक्रम सिंह ने कुल 22189 वोट प्राप्त किए।

2017 और 2012 में जीते थे बीजेपी के कैंडिडेट

जसवां परागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिक्रम सिंह ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बिक्रम सिंह ने ही विजय हासिल की थी। इस तरह पिछले दो चुनाव में बीजेपी ने ही इस सीट पर कब्जा बना रखा है। में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 

2017 में पड़े थे कुल 46.32 प्रतिशत वोट 

साल 2017 में इस सीट पर कुल 46.32 प्रतिशत वोट पड़े थे। बिक्रम सिंह ने भारतीय कांग्रेस के सुरिंदर सिंह मनकोटिया को 1862 वोटों के अंतर से हराया था। जातिगत समीकरण की बात करें, तो जसवां परागपुर विधानसभा सीट पर करीब 25 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति के हैं। 2 फीसदी के करीब मुस्लिम वोटर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024