1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. ज्वालामुखी विधानसभा चुनाव 2022: ज्वालामुखी सीट से कांग्रेस ने मारी बाजी, संजय रत्न की शानदार जीत

ज्वालामुखी विधानसभा चुनाव 2022: ज्वालामुखी सीट से कांग्रेस ने मारी बाजी, संजय रत्न की शानदार जीत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 05, 2022 09:16 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 11:26 pm IST

ज्वालामुखी विधानसभा चुनाव 2022: हिमाचल विधानसभा की ज्वालामुखी सीट पर कांग्रेस के प्रतयाशी लगभग 7000 से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की।

Himachal pradesh Vidhan sabha Election- India TV Hindi
Himachal pradesh Vidhan sabha Election Image Source : INDIA TV

ज्वालामुखी विधानसभा चुनाव 2022:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। यहां से ज्वालामुखी पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर भाजपा से रविन्द्र सिंह रहे, जिनके वोट 20850 रहे। वहीं चुनाव जीतने वाले संजय रत्न ने कुल 26920 वोट प्राप्त किए।

2017 में कुल 51.98 प्रतिशत वोट पड़े

ज्वालामुखी विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की अहम सीट मानी जाती है।यह विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके कांगड़ा जिले में आती है। 2017 में ज्वालामुखी में कुल 51.98 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से रमेश चंद ध्वाला ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय रत्न को 6464 वोटों के मार्जिन से हराया था।इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं किशन कपूर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने कांग्रेस के पवन काजल को 477623 से हराया था।

11 बार चुनाव, 5 बार जीती कांग्रेस

इस सीट पर कुल 11 बार चुनाव हो चुके हैं। जिसमें अभी तक भाजपा को 5 बार और कांग्रेस को 3 बार जीत मिली है, जबकि तीन बार अन्य दलों को जीत मिली है। वहीं जातिगत समीकरण की बात करें तो इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता राजपूत समाज से आते हैं। वहीं, ज्वालामुखी विधानसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। यहां ज्वालामुखी मंदिर के चलते इस विधानसभा सीट का नाम ज्वालामुखी रखा गया। 

  • मतदान की तारीख: शनिवार, 12 नवंबर 2022
  • मतगणना की तारीख: गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024